Thursday 30 March 2023

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को दूसरे लोकतंत्र शिखर सम्मेलन को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि भारत वास्तव में लोकतंत्र की जननी है। लोकतंत्र सिर्फ एक ढांचा नहीं है, यह एक आत्मा भी है

: *💥सुबह बड़ी खबरें*

          *30- मार्च- गुरूवार*

      
*====================*

*1* प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को दूसरे लोकतंत्र शिखर सम्मेलन को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि भारत वास्तव में लोकतंत्र की जननी है। लोकतंत्र सिर्फ एक ढांचा नहीं है, यह एक आत्मा भी है
*2* प्रधानमंत्री ने कहा कि भारत आज अनेक वैश्विक चुनौतियों के बावजूद सबसे तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्था है। यह स्वयं विश्व में लोकतंत्र के लिए सबसे अच्छा उदाहरण है।
*3* केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का दावा, UPA शासन में पीएम मोदी को फंसाने के लिए CBI ने बनाया था दबाव
*4* राहुल सदस्यता जाने के बाद पहली बार संसद पहुंचे, सोनिया के साथ कांग्रेस सांसदों की बैठक में शामिल हुए; दोनों सदन 3 अप्रैल तक स्थगित
*5* हेट स्पीच पर सुप्रीम कोर्ट ने वाजपेयी-नेहरू की मिसाल दी, कहा- याद कीजिए, लोग उन्हें सुनने दूर-दूर से आते थे
*6* जिस दिन राजनीति और धर्म अलग हो जाएंगे और नेता राजनीति में धर्म का उपयोग करना बंद कर देगें, उसी दिन नफरत फैलाने वाले भाषण बंद हो जाएंगे: सुप्रीम कोर्ट
*7* हेट स्पीच पर सुप्रीम कोर्ट गरम, कहा- राज्य सरकारें नपुंसक हो गई हैं
*8* सत्ता में हमेशा नहीं रहेंगे, राहुल की सांसदी छिनने को दुर्भाग्यपूर्ण बता केंद्र पर बरसे चुनावी रणनितीकार प्रशांत किशोर; अटल जी का भी जिक्र
*9* कर्नाटक के ओपिनियन पोल में कांग्रेस की बल्ले-बल्ले,कर्नाटक में कांग्रेस बीजेपी पर भारी पड़ रही है, सी वोटर सर्वे में कांग्रेस अकेले बहुमत हासिल कर रही है, कांग्रेस 115-127 बीजेपी को 68-80 जेडीएस 23-35 सीटें का अनुमान है,
*10* कर्नाटक बचाने के लिए BJP ने बनाया प्लान, PM मोदी के बाद योगी की डिमांड; 25% विधायकों के कट सकते टिकट
*11* काशी विश्वनाथ के बाद मथुरा श्रीकृष्ण जन्मभूमिः ईदगाह परिसर का होगा अमीन सर्वे, 17 अप्रैल तक कोर्ट ने मांगी रिपोर्ट
*12* गांधी-नेहरू परिवार के गुलाम नेता राहुल गांधी जबरदस्ती राष्ट्रीय नेता बनाने पर तुले हैं,मुख्यमंत्री शिवराज सिंह का बड़ा बयान.
*13* मध्यप्रदेश के कूनो नेशनल पार्क से आई बड़ी खुशखबरी, नामीबिया से लाई मादा चीता सियाया ने 4 शावकों को जन्म दिया
*14* मंच पर 'वॉशिंग मशीन' के साथ दिखीं ममता बनर्जी, काला कपड़ा डाला और व्हाइट निकाला, BJP पर तंज
*15* 2024 के लोकसभा चुनाव में सभी दल एकजुट होकर भाजपा से लड़ें', ममता बनर्जी ने की अपील
*16* महाराष्ट्र: महाविकास आघाडी जयंत पाटील का दावा! 'सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद लग सकता है राष्ट्रपति शासन, गिर सकती है शिंदे सरकार
*17* जयपुर सीरियल ब्लास्ट केस में हाईकोर्ट ने पलटा फैसला, फांसी की सजा पाने वाले सभी दोषी बरी
*18* दिल्ली में डराने लगा कोरोना, 300 नए मामले सामने आए, दो की मौत; 13.89 फीसदी पहुंची संक्रमण दर
*19* निकाय चुनाव में पिछड़ों का आरक्षण तय करने संबंधी अध्यादेश को योगी कैबिनेट की मंजूरी, अंतिम सूची अप्रैल में
*20* उत्तरप्रदेश के फार्मूले पर कर्नाटक फतह की तैयारी में BJP, छोटे जातीय समूहों को जोड़ कर जीत दर्ज करने की कोशिश
*21* अमृतसर में अमृतपाल के सरेंडर की अटकलों के बीच सामने आया पुलिस का बयान, कहा- जानकारी नहीं
*22* दिल्ली-एनसीआर में बदला मौसम का मिजाज, तेज आंधी के साथ हल्की बारिश; तापमान में आई गिरावट
*23* शेयर बाजार में शेयरों के खरीद-फरोख्त पर भी मिलेगी आईपीओ के समान ASBA जैसी सुविधा, सेबी ने दी मंजूरी
*======================*
 🪔🪔🪔  ⚜🕉⚜  🪔🪔🪔
    *🙏ॐ श्रीगणेशाय नम:🙏*
       *🙏शुभप्रभातम् जी🙏*

*_🙏 आपको परिवार सहित भगवान श्रीराम नवमी जन्मोत्सव / व्रत  (चैत्र शुक्ल नवमी ) ,भगवान स्वामिनारायण जयन्ती एवं श्री दुर्गा नवमी की हार्दिक शुभकामनाएँ जी। भगवान श्रीराम व माँ दुर्गा सभी की मनोकामना पूर्ण करें🙏_*

*इतिहास की 30 मार्च 2022 तक की मुख्य घटनाओं सहित पञ्चांग - मुख्यांश...*

     *📝आज दिनांक 👉*
     *📜 30 मार्च 2023*
          *बृहस्पतिवार*
 *🏚नई दिल्ली अनुसार🏚*

*🇮🇳शक सम्वत-* 1944
*🇮🇳विक्रम सम्वत-* 2080
*🇮🇳मास-* चैत्र
*🌓पक्ष-* शुक्लपक्ष
*🗒तिथि-* नवमी - 23:32 तक
*🗒पश्चात्-* दशमी
*🌠नक्षत्र-* पुनर्वसु - 22:59 तक 
*🌠पश्चात्-* पुष्य
*💫करण-* बालव - 10:19 तक
*💫पश्चात्-* कौलव
*✨योग-* अतिगण्ड - 25:01 तक
*✨पश्चात्-* सुकर्मा
*🌅सूर्योदय-* 06:14
*🌄सूर्यास्त-* 18:37
*🌙चन्द्रोदय-* 12:28
*🌛चन्द्रराशि-* मिथुन - 16:15 तक
*🌛पश्चात्-* कर्क
*🌞सूर्यायण -* उत्तरायण
*🌞गोल-* दक्षिणगोल
*💡अभिजित-* 12:01 से 12:50
*🤖राहुकाल-* 13:58 से 15:31
*🎑ऋतु-* वसन्त
*⏳दिशाशूल-* दक्षिण

*✍विशेष👉*

*_🔅आज बृहस्पतिवार को 👉 चैत्र सुदी नवमी 23:32 तक पश्चात् दशमी शुरु , श्री रामनवमी व्रत (सबका ) , नवरात्रि का नौवाँ दिन - श्री सिद्धिदात्री व्रत / पूजन , श्री दुर्गानवमी , अयोध्या परिक्रमा  / दर्शन - पूजन , नवमी का हवनादि आज ही करें , चैत्र नवरात्र समाप्त , ज्वारे श्री दुर्गा नवमी , गुरु पुष्य योग , सर्वार्थसिद्धियोग / कार्यसिद्धियोग सूर्योदय से अगले दिन सूर्योदय तक , अमृतसिद्धियोग 22:59 से सूर्योदय तक , सर्वदोषनाशक रवियोग जारी , पुष्पांजलि व्रत पूर्ण ( जैन ) , मेला महावीर जी प्रारम्भ , मेला मनसादेवी समाप्त ( हरियाणा ) , तारा जयन्ती , श्री स्वामी नारायण जयन्ती , भगवान श्री राम - जन्म महोत्सव / रामावतार , गुरू श्री हर किशन सिंह पुण्य दिवस (तारीखानुसार) , श्री राज कुमार डोरेन्द्र सिंह स्मृति दिवस , श्री श्यामजी कृष्ण वर्मा स्मृति दिवस व राजस्थान स्थापना दिवस।_*
*_🔅कल शुक्रवार को 👉 चैत्र सुदी दशमी 26:01 तक , श्री धर्मराज दशमी , नवरात्र व्रत का पारण , ज्वारे विसर्जन।_*

*🎯आज की भक्ति👉*

🌹
*चैत्रमासे   सिते   पक्षे*
    *सूर्यवंशे   कृपाकरी ।।*
*सिद्धिदात्री सदा वन्द्या*
    *रामजन्मवरप्रदा।।1।।*
*रामं रामानुजान् वन्दे*
    *चतुर्णां  जन्मपर्वणि ।*
*रामं भरतञ्च सौमित्री*
    *नौमि नः सद्वरप्रदान्।।2।।*
*अर्थात्👉*
        _चैत्र मास के शुक्लपक्ष में सूर्यवंश पर कृपा करने वाली और श्रीराम के जन्म की वरदायिका माँ सिद्धिदात्री सदा वन्दनीय हैं।।1।।_
        _श्रीराम और उनके सभी अनुजों की, उनके जन्मोत्सव पर मैं वन्दना करता / करती हूँ। रामजी भरतजी और दोनों सुमित्रापुत्रों ( लक्ष्मण और शत्रुघ्न ) को नमस्कार करता / करती हूँ ।। 2।।_
🌹

*30 मार्च की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ👉*

1814 – नेपोलियन बोनापोर्ट को हराने के बाद ब्रिटेन की सेना ने पेरिस की ओर कूच किया।
1822 – फ्लोरिडा अमेरिकी गणराज्य में शामिल हुआ।
1842 – बेहोशी की दवा के रूप में ईथर का पहली बार इस्तेमाल हुआ।
1856 – रूस ने पेरिस शांति समझौते पर हस्ताक्षर कर क्रीमिया युद्ध के समाप्ति की घोषणा की।
1858 – हैमेन एल. लिपमेन ने इरेजर के साथ जुड़ी पेंसिल का पहला पेटेंट रजिस्टर किया।
1867 – अमेरिका ने 72 लाख डॉलर में अलास्का को रूस से खरीदा।
1919 – बेल्जियम की सेना ने जर्मनी के डुसेलडॉफ शहर पर कब्जा किया।
1919 – महात्मा गाँधी ने रॉलेक्ट एक्ट के विरोध की घोषणा की।
1945 – सोवियत संघ ने आस्ट्रिया पर आक्रमण किया।
1949 – राजस्थान राज्य का गठन हुआ और जयपुर को उसकी राजधानी बनाया गया।
1950 – मर्रे हिल ने फोटो ट्रांजिस्टर का अविष्कार किया।
1963 – फ्रांस ने अल्जीरिया के इकर क्षेत्र में भूमिगत परमाणु परीक्षण किया।
1981 – अमेरिका के राष्ट्रपति रीगन वॉशिंगटन के एक होटल के पास से गुजर रहे थे, उसी दौरान ताबड़तोड़ छह गोलियां चल गईं। जिसकी आखिरी गोली रीगन की छाती में लगी।
1982 – नासा के अंतरिक्ष यान कोलंबिया ने एसटीएस-3 मिशन पूरा कर पृथ्वी पर वापसी की।
1992 – प्रसिद्ध फिल्मकार सत्यजीत रे को मानद ऑस्कर अवार्ड से सम्मानित किया गया।
1998 – चीन के उत्तरी हिस्से शिनदोंग में भेंड़ की हड्डी पर उत्कीर्ण 3000 साल पुरानी कुछ शब्दावलियां प्राप्त हुईं।
2003 - पाकिस्तान के कहुटा परमाणु संयंत्र पर 2 वर्षों के लिए प्रतिबंध लगा।
2004 - ताइवान के राष्ट्रपति शेन शुवी बियान राष्ट्रपति पद के लिए भारत के साथ शांति प्रक्रिया से हटने की धमकी दी।
2006 - ईरान पर बर्लिन में बैठक का आयोजन।
2006 – ब्रिटेन में आतंकवाद निरोधक कानून प्रभाव में आया।
2008 - रिलायंस एनर्जी लिमिटेड को 400 किलोवाट उच्च वोल्टेज विद्युत ट्रांसमिशन के लिए लगभग 1200 करोड़ रुपये के ठेके मिले।
2008 - इस्रायल में चेतावनी के साथ अरब लीग सम्मेलन सम्पन्न।
2010 - 15 साल पहले पंजाब के मुख्यमंत्री बेअंत सिंह को मानव बम से उड़ाने के मामले में सह आरोपी आतंकी परमजीत सिंह भ्योरा को बुड़ैल जेल में विशेष कोर्ट में स्पेशल जज रवि कुमार सोंधी ने आजीवन कारावास की सज़ा सुनाई।
2012 – मंदी में फंसे स्पेन के बजट में 27 अरब यूरो की कटौती की गई।
2019 - बारामूला में आतंकियों ने एक नागरिक को गोली मारी , सीआरपीएफ चौकी पर हमला किया तथा नियंत्रण रेखा से सटे कृष्णा घाटी और मनकोट सेक्टर में गोलाबारी की।
2019 - अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट का समर शेड्यूल जारी हुआ , 8 नई फ्लाइट्स हुई शामिल।
2020 - भारतीय रिज़र्व बैंक 10 सरकारी बैंकों का समेकन 4 बड़े बैंकों में करेगा की घोषणा हुई , यह 1 अप्रैल, 2020 से लागू होगा।
2020 - अमेरिका ने ईरान पर लगाए गए चार परमाणु प्रतिबंधों को रीन्यू किया। ईरान पर परमाणु कार्यक्रम के निर्माण को रोकने के लिए यह प्रतिबंध लगाए गए थे।
2021 - डॉक्टर एस जयशंकर ताजिकिस्तान के दुशाम्बे में नौवें हार्ट ऑफ एशिया- इस्तांबुल प्रोसेस मंत्रिस्तरीय सम्मेलन में हिस्सा लिया।
2021 - अफ़ग़ान शांति वार्ता: भारत, पाकिस्तान, ईरान की मौजूदगी में बातचीत शुरू हुई।
2021 - फ्रांसीसी नौसैनिक जहाज टोनरे (उभयचर युद्धपोत) और सरकोफ (फ्रिगेट क्लास शिप) दो दिन की सद्भावना यात्रा पर कोचीन पोर्ट ट्रस्ट पहुंचे।
2022 - भारतीय और फ्रांसीसी नौसेनाओं के बीच द्विपक्षीय नौसेना अभ्यास का 20वां संस्करण- 'वरुण' अरब सागर में शुरु हुआ।
2022 - प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने श्रीलंका की मेजबानी में पांचवें बिम्सटेक शिखर सम्‍मेलन में भाग लिया।
2022 - भारत ने ओडिशा के बालासोर तट से मध्यम दूरी की सतह से हवा में मार करने वाले मिसाइल सिस्टम के दो सफल परीक्षण किए।
 
*30 मार्च को जन्मे व्यक्ति👉*

1812 - हरिचाँद ठाकुर मतुआ महासंघ के संस्थापक थे (मतभेद)।
1853 - विन्सेंट वैन गो - नीदरलैण्ड के प्रसिद्ध चित्रकारों में से एक थे।
1899 - सीरिल रैडक्लिफ़ - एक ब्रिटिश वकील थे जिन्होंने भारत-पाकिस्तान विभाजन की रेखा तैयार की थी।
1908 – फिल्म अभिनेत्री देविका रानी का विशाखापत्तनम में जन्म।
1997 - यशस्विनी सिंह देसवाल - ओलंपिक एथलीट (एक भारतीय शूटर)।

*30 मार्च को हुए निधन👉*

1664 - गुरु हर किशन सिंह - सिक्खों के आठवें गुरु।
1930 - श्यामजी कृष्ण वर्मा क्रान्तिकारी , अध्यवसायी एवं कई क्रान्तिकारियों के प्रेरणास्रोत थे।
2002 - आनंद बख्शी, भारतीय गीतकार।
2005 – मशहूर कार्टूनिस्ट और लेखक ओ वी विजयन का निधन।
2006 – हिन्दी गद्यकार, उपन्यासकार, व्यंग्यकार व पत्रकार मनोहर श्याम जोशी का निधन।
2018 - राज कुमार डोरेन्द्र सिंह - मणिपुर के भूतपूर्व पाँचवें मुख्यमंत्री थे।
 
*30 मार्च के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव👉*
 
🔅 भगवान श्री राम - जन्म महोत्सव / रामावतार।
🔅 मेला महावीर जी प्रारम्भ।
🔅 मेला मनसादेवी समाप्त ( हरियाणा )।
🔅 तारा जयन्ती।
🔅 श्री स्वामी नारायण जयन्ती।
🔅 गुरू श्री हर किशन सिंह पुण्य दिवस (तारीखानुसार)।
🔅 श्री राज कुमार डोरेन्द्र सिंह स्मृति दिवस।
🔅 श्री श्यामजी कृष्ण वर्मा स्मृति दिवस।
🔅 राजस्थान स्थापना दिवस।

*कृपया ध्यान दें जी👉*
    *यद्यपि इसे तैयार करने में पूरी सावधानी रखने की कोशिश रही है। फिर भी किसी घटना, तिथि या अन्य त्रुटि के लिए मेरी कोई जिम्मेदारी नहीं है।*

🌻आपका दिन *_मंगलमय_*  हो जी ।🌻

   ⚜⚜ 🌴 💎 🌴⚜⚜

No comments:

Post a Comment