तो क्या ये कांग्रेस मुक्त भारत होने की शुरुआत हैं ? - प्रदेशाध्यक्ष के. बी. सुखवाल
भैरु सिंह राठौड़
भीलवाड़ा (राजस्थान) : पंजाब के फिरोजपुर में पंजाब की कांग्रेस सरकार द्वारा प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के साथ सुरक्षा में की गई घोर लापरवाही की पृथ्वीराज जनशक्ति पार्टी ने कड़े शब्दों में निंदा करते हुए पंजाब सरकार को बर्खास्त करके वहाँ पर राष्ट्रपति शासन लगाए जाने की मांग की हैं! पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चन्दन सिंह चौहान ने कहा कि प्रधानमंत्री भाजपा के नहीं होकर सारे देश के हैं और प्रधानमंत्री की सुरक्षा में ऐसी चूक बहुत गलत है! राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी भैरु सिंह राठौड़ ने कहा कि लगता पंजाब की कांग्रेस सरकार ने ऐसा करके खुद ही कांग्रेस मुक्त होने का मन्तव्य तैयार कर लिया है! राष्ट्रीय सचिव हेमंत ठाकुर ने कहा कि पंजाब में ऐसी लापरवाही के लिए सरकार को बर्खास्त करके राष्ट्रपति शासन लगा दिया जाना चाहिए! राजस्थान महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष के. बी. सुखवाल ने कहा कि पंजाब सरकार की लापरवाही को पूरे देश ने देखा है और लोगों में बहुत गुस्सा हैं! लगता हैं अब कांग्रेस मुक्त भारत की शुरुआत हो चुकी हैं!
निंदा करने वालों में मुख्यतः राष्ट्रीय अध्यक्ष चन्दन सिंह चौहान, राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी भैरु सिंह राठौड़, श्रीमती के. बी. सुखवाल प्रदेश अध्यक्ष राजस्थान महिला मोर्चा, भीम सिंह चौहान प्रदेश अध्यक्ष राजस्थान, राष्ट्रीय सचिव हेमंत ठाकुर (मध्य प्रदेश), राष्ट्रीय सचिव द्रविड़ कुमार चौहान (उत्तरप्रदेश), राष्ट्रीय प्रचार मंत्री रामेंद्र सिंह चौहान (उत्तरप्रदेश),
राष्ट्रीय कमेटी सदस्य नरेंद्र सिंह बिसेन (मध्यप्रदेश), अजय सिंह राजावत प्रदेश अध्यक्ष (मध्यप्रदेश), उमा सिंह कुशवाह प्रदेश अध्यक्ष महिला संगठन (मध्यप्रदेश), लता सिंह प्रदेश प्रभारी महिला संगठन (मध्य प्रदेश), प्रशांत सिंह कुशवाह प्रदेश प्रभारी (मध्यप्रदेश), रूपा बेस प्रचार मंत्री (मध्यप्रदेश), ममता सिंह प्रदेश प्रचार मंत्री (मध्यप्रदेश), गौरी शंकर जायसवाल प्रदेश सचिव व्यापारी संगठन (मध्यप्रदेश), कृष्णा ठाकरे संभाग संगठन मंत्री (मध्यप्रदेश), सुखबीर सिंह उर्फ कालू प्रदेश किसान मोर्चा संगठन मंत्री (मध्यप्रदेश), संतोष राजावत जिलाध्यक्ष महिला संगठन इंदौर (मध्यप्रदेश), अरुणा चौहान जिला संगठन मंत्री महिला संगठन (मध्यप्रदेश), चेतन गोसाई संगठन मंत्री इंदौर (मध्यप्रदेश), लाखन सिंह तोमर जिलाध्यक्ष उज्जैन (मध्यप्रदेश) आदि पदाधिकारियों ने कड़े शब्दों में निंदा करते हुए पंजाब में राष्ट्रपति शासन लगाए जाने की मांग की है!
No comments:
Post a Comment