Saturday 8 April 2023

खाने की इन चीजों को भूलकर भी न रखें फ्रिज में, वरना पौष्टिकता हो जाएगी कम*

*आंखों के नीचे कालापन या सूजन*

 
यह कोई रोग नहीं लेकिन चहरे पर आया भारीपन परेशान करता है। व्यक्तित्व आभाहीन हो जाता है। आंखों के आसपास हमारी चमड़ी सबसे पतली होती है।आयु बढ़ने से ओर पतली हो जाती है। इसी कारण से आंख के कोटर या कक्ष के नीचे की रक्त- वाहिनियां उभर कर बाहर दिखने लग जाती हैं।इन कोटरों के चारों ओर तरल पदार्थ होता है।तरल या पानी कम नमक वाले ऊतकों से अधिक नमक वाले ऊतकों की ओर बहता है।इन छोटी- मोटी नाड़ियों में तरल पदार्थ का असंतुलन बनता है जो एक तरफ इकट्ठा होकर सूजन पैदा कर देता है।कई रोग जैसे एलर्जी,साइनस,दमा, मधुमेह, रक्तचाप की वृद्धि या त्वचा का अन्यकोई रोगभी आंखों के नीचे सूजन पैदा करता है। शराब या तम्बाकू का सेवन, चेहरे पर देर तक गहरा मेकअप, अधिक देर तक रोना, अधिक सोना यथा मानसिक तनाव भी सूजन बढ़ाता है।

ये उपाय समस्या से मुक्ति पा सकते हैं

1  स्नान के बाद थोड़ा सा तेल हाथों पर लगाकर आंखों के चारों ओर हल्के हाथ से मालिश करें,

2 विटामिन' ई' युक्त तैल या बादाम रोगन या बाजार से आईं हुईं क्रीम से करी गई मालिश लाभकारी है ,

3  आंखों के आसपास नमकीन पानी होता है। भोजन में जब भी नमक की मात्रा बढ़ जाएगी, आंखों के आसपास की  सूजन भी बढ़ जाएगी।  

  4.   गुनगुने पानी में साफ़ कपड़ा या रूई डुबोकर आंखों पर रखें।15  मिनट तक यह क्रिया करने से सूजन उतर जाती है। 

5  कमर पर सीधा सोएं। जिस करवट भी सोएगे, उसी तरह की आंख में सूजन बढ़ जाएगी। पेट के बल लेट कर नहीं सोए। 

6  आंखों पर कुछ ठंडा रखने से सूजन कम हो जाती है। इसमें चाय के बैंग, खीरे के टुकड़े या आंखों पर ठंडी चम्मच रख लेने से सूजन कम हो जाती है। 

7  आलू के ताजे टुकड़े काटकर आंखों पर रख लेने से सूजन कम हो जाती है।

8  अपनी आंखों का रखरखाव ठीक रखें। सोने से पहले आंखों के आसपास के मेकअप को ठंडे या गुनगुने पानी से अच्छी तरह धो लें। 

9.  आंखों की क्रियाएं,नेति, सिंहासन,आसन एवं प्राणायाम हर प्रकार की सूजन या कालेपन को हटाने मे पूरी तरह सक्षम हैं।इनका अभ्यास किया करें।

*खाने की इन चीजों को भूलकर भी न रखें फ्रिज में, वरना पौष्टिकता हो जाएगी कम* 
 
1 खरबूज : एक शोध में पाया गया है कि सामान्य रूम टेम्प्रेचर में रखे खरबूज में अधिक पोषक तत्व होते है। जबकि अगर इन्हें फ्रिज में रख दिया जाए तो इनकी पौष्टिकता में कमी आ जाती है। हांलाकी कटे को हुए खरबूज को ढंककर फ्रिज में रखा जा सकता है।
 2 ब्रेड : ब्रेड को फ्रिज में रखने पर वो सुख जाती है, लेकिन अगर इन्हें फ्रिज में रखे भी तो कोशिश करें कि 1-2 दिनों में ही इस्तेमाल कर लें।
 3 आलू : एक एजेंसी के अनुसार आलू को भूलकर भी फ्रिज में नहीं रखना चाहिए। फ्रिज का तापमान आलू के स्टार्च को ब्रेक कर देता है, जिससे आलू मीठा हो जाता हैं। साथ ही फ्रिज में रखे आलू को पकाने पर एक्रायलामाइट नामक हानिकारक केमिकल रिलीज होता है। जो स्वास्थ्य के लिए हानिकारक होता है।
 4 टमाटर : टमाटर को फ्रिज में रखने से इसकी बाहरी परत क्षतिग्रस्त होती है साथ ही इसके स्वाद में कमी आ जाती है। अगर टमाटर ज्यादा पके हुए हो जिन्हें फ्रिज में रखने की जरूरत पड़े, तो कोशिश करें कि उन्हें भी 2-3 के अंदर इस्तेमाल कर लें।
 5 केचप व सॉस : इन्हें बनाते हुए इनमें प्रिजर्वेटिव्स डाले जाते है इसलिए इन्हें खोलने के बाद भी फ्रिज में रखने की आवश्यकता नहीं होती।
 6 शहद : यह एक प्राकृतिक प्रिजर्वेटिव होता है जो सामान्य तापमान पर रखे होने पर खराब नहीं होता। इसलिए इसे फ्रिज में रखने की आवश्यकता नहीं है।

No comments:

Post a Comment