Friday, 3 March 2023

रामायण के सुन्दरकाण्ड में उल्लेखित *सुरसा* समुद्र में रहने वाली एक प्रसिद्ध नागमाता थी।

🙏💐🌞🕉️🐚🚩🌴🌹🙏👉 रामायण के सुन्दरकाण्ड में उल्लेखित *सुरसा* समुद्र में रहने वाली एक प्रसिद्ध नागमाता थी।
👉 मन्दोदरी अप्सरा रम्भा से उत्पन्न मय की पुत्री थी। (वायु पुराण 68/29)
👉 बिहार के बक्सर का प्राचीन नाम *"व्याघ्रसर"* था।
👉 हिरण्यकशिपु की बहन सिंहिका का विवाह दानव श्रेष्ठ विप्रचित्ति से हुआ था। जिनके *राहु* सहित 101 पुत्र थे।
👉 राहु की माता *सिंहिका* लंका के समीप समुद्र में रहती थी। वह उड़ते हुए जीव को खींचकर पकड़ लेती और उसे खा जाती थी।
👉 लंका जाते समय हनुमान जी ने सिंहिका को मारा था।
👉 *भोजन* पर माता, पिता, बन्धु, पुण्यात्मा, वैद्य, हंस, मयूर और चकवे की दृष्टि पड़ना शुभ होती है।
👉 भोजन करते समय 5 मन्त्र पढ़कर पॉंच ग्रास खाने से भोजन *यज्ञमय* हो जाता है।
👉 पॉंच मन्त्र इस प्रकार हैं -
पहला मन्त्र *ॐ प्राणाय स्वाहा* बोलकर पहला ग्रास खाएं। दूसरा *ॐ अपानाय स्वाहा* बोलकर ग्रास खाएं। इसी तरह तीसरा *ॐ व्यानाय स्वाहा,* चौथा *ॐ उदानाय स्वाहा* पॉंचवां *ॐ समानाय स्वाहा* बोलकर ग्रास खाएं।
👉 रात्रि में तिल तथा तेल की वस्तुएं भोजन में वर्जित मानी गई हैं।
👉 इस बार होलिका दहन के समय भद्रा है।
👉 होली का उत्सव रहस्यपूर्ण है। इसमें होली, ढुंढा, प्रह्लाद और स्मरशान्ति तो है ही; इसके सिवा इस दिन नवान्नेष्टि यज्ञ भी सम्पन्न होता है।
👉 होली का 'होली दण्ड' गॉंव से बाहर पश्चिम दिशा में गाड़ा जाता है।
👉 1 माह पूर्व गाड़े गए होली दण्ड को होली दहन के पूर्व शीतल जल से अभिषिक्त करके बाहर निकाल देना चाहिए।
👉 होली दहन से ढुंढा के दोष शान्त हो जाते हैं।
👉 होली की पूजन पूर्व या उत्तर मुख होकर करना चाहिए।
👉 *असृक्पाभय संत्रस्तै: कृता त्वं होलि बालिशै:।*
*अतस्त्वां पूजयिष्यामि भूते भूतिप्रदा भव।।*
इस मन्त्र का उच्चारण करते हुए तीन परिक्रमा करें और प्रार्थना करके अर्घ्य दें।
👉 होली में चने, जौ, गेहूॅं, की बाली सेंके। 
👉 होली की अग्नि और यत्किञ्चित भस्म घर लाना चाहिए।
👉 सभी को होली उत्सव के गीत उच्च स्वर में गाना चाहिए। जो स्वास्थ्य के लिए लाभप्रद होता है।
👉 होली की परिक्रमा करने से शरीर में जमा कफ पिघलता है।
🙏💐🌴🚩🐚🕉️🌞🙏

No comments:

Post a Comment