Monday, 29 September 2025

आज से लेकर अक्टूबर के प्रथम सप्ताह तक मौसम की भविष्यवाणी ‌ ‌

आज से लेकर अक्टूबर के प्रथम सप्ताह तक मौसम की भविष्यवाणी ‌ 
आज से प्रारंभ हो जाएगा जौनपुर और आसपास मौसम का परिवर्तन कल से पूरी तरह बदल जाएगा जौनपुर सहित पूरे भारत का मौसम और प्रचंड गर्मी हमेशा के लिए समाप्त हो जाएगी और शुरू होगा सुहाना मौसम

आज और कल  से ‌ बूंदाबादी हल्की वर्षा से लेकर मध्यम और भारी वर्षा की  विशेष संभावना  है तेज से बहुत तेज हवा चलेगी जौनपुर और आसपास तथा उत्तर प्रदेशमें‌ और संपूर्ण भारत के अधिकांश भागों में वर्षा होगी ‌ ‌ ‌ इसके बाद मौसम पूरी तरह बदल जाएगा और गर्मी हमेशा के लिए समाप्त हो जाएगी

आज जौनपुर और जौनपुर के आसपास तथा उत्तर भारत के अधिकांश स्थानों का अधिकतम तापमान
32 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 26डिग्री सेल्सियस होता लेकिन इसका प्रभाव 35 और 28 डिग्री सेल्सियस के बराबर होगा  और कल भी लगभग इसी प्रकार का मौसम रहेगा ‌ लेकिन तापमान घटकर 30 डिग्री और 24 डिग्री सेल्सियस हो जाएगा अर्थात गर्मी कल से पूरी तरह समाप्त हो जाएगी आज कई स्थानों पर हल्की वर्षा का शुभारंभ हो सकता है‌ जो रात में अच्छी वर्षा में बदल जाएगा और यह क्लब कम 9 अक्टूबर तक जारी रह सकता है ‌ इसके बाद गर्मी का मौसम पूरी तरह समाप्त हो जाएगा

कल ‌ भी 38 सितंबर की तरह मौसम मुख्य रूप से ‌ बादल और वर्षा वाला रहेगा  अचानक बहुत स्थानों पर हल्की मध्यम वर्षा होने की प्रबल संभावना है ‌ यही हाल जौनपुर के आसपास के जिलों ‌ वाराणसी मिर्जापुर भदोही सोनभद्र प्रयागराज सुल्तानपुर प्रतापगढ़ अयोध्या अंबेडकर नगर शाहगंज आजमगढ़ गाजीपुर और पूर्वांचल में ‌होगा 

और ऐसा प्रतीत होता है कि अक्टूबर के पहले सप्ताह में भी ‌ हल्की मध्यम वर्षा का क्रम जारी रहेगा और अच्छी वर्षा ‌ दो-तीन बार अवश्य होगी। इस बीच वायु गुणवत्ता सूचकांक 50 से 120 के बीच बना रहेगा हवा की गति उत्तरी उत्तरी पूर्वी  पूर्वी और गति 5 से 15 किलोमीटर प्रति घंटा होगी ‌ 

 जबकि पश्चिमी उत्तर प्रदेश ‌ दिल्ली ‌ गुड़गांव मुरादाबाद नूरपुरऔर आसपास एवं पश्चिमी भारत में मौसम धूप वाला और सूखा रहेगा ‌ यहां अक्टूबर में अनेक स्थान पर हल्की बरसात दूर तक होगी

चेतावनी
 
संपूर्ण महाराष्ट्र मुंबई कांदिवली वसई नालासोपारा विरार दहानू रोड सपोले से गुजरात और वडोदरा और इसके आसपास भयानक आंधी तूफान बवंडर और भारी से बहुत भारी मूसलाधार वर्षा तीन दिनों तक होगी। आज भी यहां पर घनघोर वर्षा भयानक आंधी तूफान ‌ वज्रपात बवंडर चक्रवात भयंकर बिजली की चमक और गरज का भीषण दृश्य प्रस्तुत होगा सावधान रहने की आवश्यकता है कल से मौसम में सुधार होगा‌।

पूर्वी पूर्वोत्तर भारत दक्षिण भारत और पूर्व भारत ‌ दक्षिण पश्चिम भारत मुंबई और वसई विरार नालासोपारा पुणे थाने कल्याण नवी मुंबई और संपूर्ण महाराष्ट्र में और इसके आसपास में अनेक स्थानों पर भारी वर्षा ‌ से बहुत भारी मूसलाधार प्रचंड वर्षा  ‌ आज से कमजोर हो जाएगी यही हाल ‌ रत्नागिरी से मुंबई कांदिवली से वसई विरार नालासोपारा दहारू रोड तक रहेगा 

यहांज्ञइसके साथ ही 60 से 70 किलोमीटर की भयानक आंधी तूफान चक्रवाती  वर्षा में जनजीवन ‌ अस्त व्यस्त हो आयेगा 

 लेकिन मेरा 5 दिन से लगातार यही आकलन और भविष्यवाणी रही है 30 सितंबर तक शाम तक जौनपुर जौनपुर के आसपास स्थित सभी जनपदों मे से फिर से मौसम बदल जाएगा और अक्टूबर के पहले सप्ताह में कई बार हल्की मध्यम वर्षा दो-तीन बार भारी वर्षा भी होगी और इसी के साथ मानसून समाप्त हो जाएगा। और ठंड का मौसम प्रारंभ हो जाएगा।

 क्योंकि भारत का ज्योतिष पंचांग देसी कहावतें और गणित की गणना कभी झूठी नहीं होती और इसी के चलते 48 वर्षों से अपने बचपन से आज तक हमारे लाखों भविष्यवाणियां 99 % की दर से सही होती चली आ रही हैं इसमें घनघोर परिश्रम ईश्वर की कृपा और आप सबका भी हमेशा सहयोग मिलता रहा है।

इसके अलावा पूर्वोत्तर भारत पूर्वी भारत दक्षिण भारत और महाराष्ट्र मुंबई नालासोपारा वसई विरार पालघर सूरत में भी  मध्यम‌ से भरी और बहुत भारी वर्षा होगी ‌ और 27 से 29 तक प्रचंड मूसलाधार वर्षा आंधी पानी तूफान बवंडर के साथ परलै जैसा दृश्य उत्पन्न कर देगी‌ यहां पर वर्षा का वेग आज से कम होगा जबकि पूर्वी और पूर्वोत्तर तथा मध्य भारत में बढ़ेगा

जबकि रगासा नाम का महा चक्रवात ‌ हमारे केंद्र की भविष्यवाणी के अनुसार पंचम श्रेणी का भयानक महा चक्रवात सिद्ध होगया  ‌जो फिलिपींस दक्षिण पूर्वी एशिया हांगकांग चीन और कोरिया में भीषण विनाश लीला प्रस्तुत ‌ करता हुआ 29 सितंबर को समाप्त हो गया अभी पूरी दुनिया में कई और चक्रवात महा चक्रवात लगातार उत्पन्न होंगे आज से दक्षिण पूर्वी एशिया में एक और भयानक चक्रवात उत्पन्न होगा

 समुद्र में इसके हवाओं की रफ्तार 300 किलोमीटर से भी ऊपर प्रति घंटा पहुंच गयी 2025 में अभी तक सबसे प्रचंड महा चक्रवात सिद्ध हुआ धीरे-धीरे इसकी गति घटकर फिलिपींस में 250 किलोमीटर हांगकांग में 225 किलोमीटर और चीन तक पहुंचते पहुंचते 200 किलोमीटर प्रति घंटा हो जाएगी ‌ ‌ और 29 सितंबर तक यह पूरी तरह समाप्त हो जाएगा इसके अलावा दो और महा चक्रवात इसी कालखंड में उत्पन्न होंगेइसका प्रभाव अक्टूबर में भारत पर भी पड़ेगा ‌ जबकि इस महाचक्रवात के कारण 29 सितंबर तक घनघोर गर्मी उमस और पसीना जारी रहेगा लेकिन 30 सितंबर से ‌ जौनपुर सहित पूरे भारत में राहत रहेगी‌ और निश्चित रूप से ठंड का मौसम 30 सितंबर से प्रारंभ हो जाएगा-डॉ दिलीप कुमार सिंह मौसम विज्ञानी ज्योतिष शिरोमणि

No comments:

Post a Comment