*महा विकराल मौसम की हाहाकारी भविष्यवाणी वैसे तो मार्च से ही गर्मी में सभी कीर्तिमान तोड़कर हाहाकार मचा हुआ है लेकिन आज से दो-तीन दिनों तक जौनपुर सहित पूरे मध्य भारत उत्तर और पश्चिम उत्तर भारत गुजरात राजस्थान ओडिशा दक्षिण के पठार झारखंड बिहार और छत्तीसगढ़ में तथा महाराष्ट्र के अनेक भागों में कीर्तिमान बनाने वाली प्रचंड और भयंकर गर्मी अपने चरम पर होगी इस घटना में 1 दिन का अंतर पड़ सकता है*
*जौनपुर और आसपास दो-तीन दिनों तक अंतिम बार गर्मी अपने महा प्रचंड उग्र और सर्वोच्च बिंदु पर होगी केवल सुबह 4:00 बजे से 6:00 बजे तक मौसम में थोड़ा kam garmi rahegi आज जौनपुर और आसपास का तापमान 47.1 डिग्री सेंटीग्रेड और न्यूनतम 31 डिग्री सेंटीग्रेड रहेगा हवा पूर्वी दक्षिणी पूर्वी 5 से 11 किलोमीटर प्रति घंटा रहेगी सापेक्षिक आर्द्रता 7% से लेकर 50% के बीच रहेगी और हवा की गुणवत्ता तथा पराबैंगनी किरणों का स्तर भी बहुत खराब रहेगा*
*अनेक पड़ोसी जिलों में जैसे प्रयागराज सुल्तानपुर सोनभद्र इत्यादि में तापमान 48 डिग्री से भी अधिक रहेगा जबकि इन दो-तीन दिनों तक भारत के अनेक भागों का उच्चतम तापमान 49 डिग्री सेंटीग्रेड या फिर 50 डिग्री सेंटीग्रेड रहेगा*
*यह आखरी दो-तीन दिनों की गर्मी अपने चरम होगा और प्रचंड रूप में रहेगी इसलिए सभी लोग 3 दिनों तक पूरी तरह सावधान चौकन्ना और चौकस रहें भोजन कम से कम पानी अधिक से अधिक रसदार चीजें ज्यादा सेवन करें चौथे दिन से गर्मी कम होना शुरू होगी और पांचवें दिन से अर्थात 15 से लेकर 17 के बीच कभी भी पूर्व मानसूनी वर्षा आरंभ हो जाएगी डॉ दिलीप कुमार सिंह मौसम विज्ञानी ज्योतिष शिरोमणि एवं निदेशक अलका शिप्रा वैष्णवी बाल गोपाल शिवानी ज्योतिष मौसम विज्ञान अनुसंधान केंद्र साथ में भाभा परमाणु अनुसंधान केंद्र के सुरेश कुमार वर्मा इसरो के राजकुमार मौर्य श्रीमती पदमा सिंह डॉक्टर श्वेता डॉ मानवेंद्र एसके उपाध्याय के एन राय कन्हैया लाल पांडे एवं मनीष*
No comments:
Post a Comment