Friday, 6 February 2026

*संघ प्रमुख मोहन भागवत जी के खिलाड़ी संवाद गोष्ठी में शामिल होंगे खेल गुरु फरहत अली खान*

*संघ प्रमुख मोहन भागवत जी के खिलाड़ी संवाद गोष्ठी में शामिल होंगे खेल गुरु फरहत अली खान* 
क्रीड़ा भारती द्वारा 20 फरवरी को मेरठ में आयोजित खेल संवाद में रामपुर से संघ के द्वारा फरहत अली खान को निमंत्रण भेजकर आमंत्रित किया गया है।
फ़रहत अली खान ने कहा के यह उनके जीवन में निमंत्रण ही नहीं बल्कि उपलब्धि है।
जब राष्ट्र को समर्पित संस्थाएं समाज के साथ साथ खेलों पर भी ध्यान केंद्रित करेंगी तब भारत को खेल महाशक्ति बनने से कोई नहीं रोक सकता।
देश की खेलनीति के अनुसार 2036 का ओलंपिक जो भारत आयोजित कर सकता है योजना बनाई जा रही है ऐसी जानकारी मिल रही है।
 इस होने वाले ओलिंपिक में हमारा देश खेलने ही नहीं बल्कि हर खेल स्पर्धा में गोल्ड जीतकर ही दिखाएगा ऐसी आशा ही नहीं विश्वास है। 
उन्होंने कहा खेल जुनून ही विजय बनाता किसी भी महान खिलाड़ी की गाथा पढ़ लो।
खेल में शोक,मेहनत, अभ्यास,जुनून, खेल से इश्क,अनुशासन, देश प्रेम और ईमानदार गुरु की ज़रूरत होती है।
पहले आलस,लालच और समस्याओं से जीतना सीखो , जिले से लेकर विश्व स्तर और ओलिंपिक का पदक आपके गले की शान बनने के इंतजार में है।
आज ही और अभी से देश के हर खिलाड़ी को यह सोच बनाने की जरूरत है हम नौकरी पाने के लिए नहीं ,
देश के तिरंगे की शान और सम्मान के लिए खेल रहे हैं यह विश्वसनीय सोच जो खिलाड़ी को हमेशा के लिए देश की शान बना देती है।
उन्होंने आर एस एस द्वारा भेजे गए आमंत्रण का आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद दिया है।

No comments:

Post a Comment