Showing posts with label #राष्ट्रीय खेल हॉकी. Show all posts
Showing posts with label #राष्ट्रीय खेल हॉकी. Show all posts

Thursday, 6 November 2025

राष्ट्रीय खेल हॉकी के सौ कामयाब वर्ष पूरे होने पर खिलाड़ियों केक काट कर मनाया जश्न*

*राष्ट्रीय खेल हॉकी के सौ कामयाब वर्ष पूरे होने पर खिलाड़ियों केक काट कर मनाया जश्न* 
ऐन आई एस खेल प्रशिक्षक संघ के प्रदेश अध्यक्ष फरहत अली खान एवम हॉकी प्रशिक्षक शहीद ए आज़म स्पोर्ट्स स्टेडियम में केक लेकर पहुंचे।
सभी बालिकाएं और बालक खिलाड़ियों ने केक काट कर एक दूसरे को बधाई और शुभकामनाएं दीं।
 
इस शुभ अवसार पर फरहत अली खान ने कहा भारतीय हॉकी के कीर्तिमान ओलम्पिक कोई देश छू भी नहीं सकता।
आज भी हम गर्व से कहते हैं कि हमने ओलंपिक में आठ गोल्ड एक सिल्वर और तीन ब्रांस मेडल हासिल किए हैं।
उन्होंने कहा कि अब समय आ गया है कि हॉकी को खेल के साथ साथ प्रचार प्रसार भी किया जाए। नया जोश और जज़्बा भरने के लिए।
हॉकी को सरकार और प्रशासन के सहारे न छोड़ कर, वरिष्ठ खिलाड़ियों के विशेष योगदान की भी ज़रूरत है।

उन्होंने कहा कि नवंबर माह और दिसम्बर में हॉकी से सम्बंधित सामान्य ज्ञान, भाषण प्रतियोगिता, पेंटिंग सेमिनार, छोटी छोटी प्रतियोगिताएं कराई जाएंगी । 
इसके साथ साथ वरिष्ठ खिलाड़ियों के साथ साथ उपलब्धि प्राप्त करने वाले युवा खिलाड़ियों को सम्मानित किया जाएगा।
हमारे साथी कोचेस अब हॉकी के लिए समर्पण की सच्ची भावनाओं प्रण लें राष्ट्रीय खेल हॉकी के लिए।
 सरकार या प्रशासन के साथ साथ हमें जिम्मारी लेनी ही पड़ेगी। तभी तो खेलेऔर जीतेगा भारत।
इस अवसर पर जिला क्रीड़ा अधिकारी संतोष कुमार खेलो इंडिया कोच मोहमद फहीम रोशनी मशीयत फातिमा कशिश नविता माही परी आंचल शीतल गुंजन हुदा खान समीर खान आदित्य साजन दक्ष आदी उपस्थित रहे।