Showing posts with label #अंडर 14 हॉकी यूपी स्कूल. Show all posts
Showing posts with label #अंडर 14 हॉकी यूपी स्कूल. Show all posts

Monday, 22 December 2025

अंडर 14 हॉकी यूपी स्कूल टीम में मशीयत फातिमा का चयन* *इंडियन लीजेंड आर एस रावत पूर्व ओलंपियन मशशो के हॉकी कोच का भी ज़ोरदार स्वागत*

*अंडर 14 हॉकी यूपी स्कूल टीम में मशीयत फातिमा का चयन* 
*इंडियन लीजेंड आर एस रावत पूर्व ओलंपियन मशशो के हॉकी कोच का भी ज़ोरदार स्वागत* 

आज सिंगड़ खेड़ा स्पोर्ट्स कॉम्पलेक्स पर यूपी अंडर 14 हॉकी गर्ल्स टीम में मशीयत फातिमा के चयन का जश्न मनाया गया इस अवसर पर पूर्व ओलंपियन आर एस रावत से प्रशिक्षण ले रही 11 वर्षीय खिलाड़ी मशीयत ने रामपुर का मान बढ़ाया।
आर एस रावत ने बताया कि मशीयत एक दिन भारतीय हॉकी टीम में ज़रूर खेलेगी। उन्हें पूरा विश्वास है।
यूपी अंडर 14 हॉकी गर्ल्स टीम में मशीयत फातिमा स्टेट स्कूल टीम में मुरादाबाद मंडल से चयनित होने की सूचना अयोध्या से दूरभाष पर दी गई।
पिता एवम हॉकी प्रशिक्षक फरहत अली खान ने बताया कि मशीयत फातिमा 24 दिसम्बर को अयोध्या पहुंचेंगी। टीम का शिविर संचालित होगा।
यह हॉकी कैम्प यूपी से चुनी गई 18 खिलाड़ियों द्वारा किया जाएगा।
 टीम 2 जनवरी से मध्य प्रदेश स्कूल नेशनल में प्रतिभाग करेंगी।
झांसी में हुई राज्य स्तरीय हॉकी प्रतियोगिता में 400 खिलाड़ियों  ने प्रतिभाग किया था।
जिसमें यूपी की बेस्ट 18 खिलाड़ियों में मुरादाबाद मंडल के रामपुर से मशीयत फातिमा का चयन हुआ।
इस अवसर पर जिला क्रीड़ा अधिकारी संतोष कुमार जिला हॉकी संघ के सचिव मुख़्तार खान, श्रीमती मारिया फरहत जिला उपाध्यक्ष भाजपा महिला मोर्चा रामपुर,युसुफ खान , फ़रीद उर रहमान, सय्यद आदिल, अयूब खान, कशिश, मुस्कान, रोशनी, रविश, एवम बड़ी संख्या में युवा खिलाड़ियों ने फूलों का गुलदस्ता और मिठाई खिलाकर स्वागत किया।