Showing posts with label #आज जिला विधिक सेवा. Show all posts
Showing posts with label #आज जिला विधिक सेवा. Show all posts

Wednesday, 20 May 2026

आज जिला विधिक सेवा प्राधिकरण जौनपुर के तत्वावधान में ‌ जनपद न्यायाधीश अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण जौनपुर ‌

आज जिला विधिक सेवा प्राधिकरण जौनपुर के तत्वावधान में ‌ जनपद न्यायाधीश अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण जौनपुर ‌ सुशील कुमार शशि के निर्देशन एवं सचिव पूर्ण कालिक सिविल जज सीनियर डिवीजन सुशील कुमार सिंह ‌ की देखरेख में एक विधिक साक्षरता जागरूकता शिविर वरिष्ठ जनों के अधिकार एवं बच्ची देवी प्रति राज्य के दिशा निर्देशों के बारे में सदर तहसीलदार मछली शहर के सभागार में आयोजित किया गया ‌
इस बैठक में सचिव सुशील कुमार सिंह ‌ डिप्टी चीफ डिफेंस काउंसिल ‌ डॉ दिलीप कुमार सिंह काउंसलर देवेंद्र कुमार यादव तहसीलदार मछली शहर ‌ रवि रंजन कश्यप तहसीलदार विवेक श्रीवास्तव लेखपाल परमानंद मिश्रा चंदन राय बाल विकास अधिकारी श्याम सुंदर यादव भूपेंद्र यादव आलोक विश्वकर्मा ‌ सुरेंद्र मनी शुक्ला ललित मोहन तिवारी अशोक श्रीवास्तव हरि नायक तिवारी विकास यादव और अन्य वरिष्ठ अधिवक्ता वार्ड कारीगर पुलिस प्रशासन के लोग और प्राधिकरण के राकेश कुमार यादव सुनील कुमार मौर्य एवं परमानंद यादव उपस्थित रहे। 
इस अवसर पर बोलते हुए सचिव सुशील कुमार सिंह
 ने ‌ प्राधिकरण राष्ट्रीय लोक अदालत एवं इसके अंगों के बारे में विस्तार से बताते हुए कहा कि ‌ वरिष्ठ जनों को विधि के अंतर्गत आने का अधिकार प्राप्त हैं जिसमें भरण पोषण के अधिकार से लेकर सभी योजनाओं में छूट और ब्याज दर में भी छूट शामिल है बच्ची देवी प्रति राज्य के बारे में उन्होंने बताया कि यदि चार्ज शीट प्रस्तुत करते समय तक गिरफ्तारी नहीं हुई है तो उसको जमानत लेने का अधिकार है और गिरफ्तार नहीं किया जा सकता जेल में बंद अभियुक्त लोगों के लिए अपने जमानत की व्यवस्था करने के लिए 30 दिन का समय दिया जाता है उन्होंने आगे कहा कि न्याय व्यवस्था भावना पर नहीं तर्क और साक्षी पर काम करते हैं यह भी देखना आवश्यक है की विधि और अन्य व्यवस्थाओं का दुरुपयोग ना हो यदि किसी वृद्धि के पास बच्चे नहीं है तो उसे भरण पोषण और अन्य अधिकार उन लोगों से मिल सकता है जो उसके संपत्ति के उत्तराधिकारी हैं उन्होंने अधिक से अधिक मुकदमों को सुलह के द्वारा समाप्त करने पर बल दिया।

वक्ताओं के क्रम में देवेंद्र कुमार यादव काउंसलर द्वारा बच्ची देवी बनाम स्टेट एवं वरिष्ठ जनों के बारे में तहसीलदार रवि रंजन कश्यप द्वारा तहसील विधिक सेवा समिति और उसके कार्यों के बारे में चंदन राय के द्वारा वरिष्ठ जनों को प्राप्त सुविधा और बच्चों को प्राप्त सुविधाएं और अधिकार के बारे में ‌ परमानंद मिश्रा लेखपाल द्वारा कल्याणकारी राज्य के बारे में बताया गया इस अवसर पर । भूपेंद्र यादव आलोक विश्वकर्मा ललित तिवारी हरी नायक तिवारी और अन्य वक्ताओं के द्वारा भी संबोधित किया गया 

कार्यक्रम का संचालन करते हुए डिप्टी चीफ डिफेंस काउंसिल डॉक्टर दिलीप कुमार सिंह 
के द्वारा बताया गया कि जी देश में भगवान राम जैसे अवतार पुरुष भी प्रातः काल उठकर माता-पिता और गुरु के पैर छूते थे आज वहां पर वरिष्ठ लोगों की इतनी दुर्दशा है‌ जिसके लिए अपने संस्कार पहले जैसे करने होंगे उन्होंने मध्यस्थता पैनल लाया डिफेंस काउंसिल सिस्टम पैरालीगल वॉलिंटियर्स एवं विवाद पूर्व मुकदमों के बारे में विस्तार से बताएं ‌ आभार का ज्ञापन संघ के महामंत्री ‌ आलोक विश्वकर्मा द्वारा किया गया