*देश की आज़ादी का मूल मंत्र एकता प्रेम और क़ानून का सम्मान राष्ट्रीय अध्यक्ष मुस्लिम महासंघ फ़रहत अली खान*
अस्सी वें यौम ए आज़ादी के मुबारक मौक़े पर मदरसा जमीतुल अंसार नियर थाना गंज में जश्न ने आज़ादी जोश और खरोश से मनाया गया ।
मुस्लिम महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष फ़रहत अली खान ध्वज रोहण किया राष्ट्रगान जोश ओ खरोश के साथ गाया गया।
जहां बच्चों ने देश भक्ति गीत गाये तकरीरे की वही परवेज़ निज़ामी समाज सेवी आज़ाद हिंदुस्तानी एजाज़ क़मर लेखक चिंतकविचारक सैय्यद मज़हर अली मियां मजहरी प्रमुख शायर, डॉ आरिफा खान, आकाशवाणी उद्घोषिका मारिया फ़रहत हसीन जहां ने अपने ओजस्वी विचार रखे।
मुख्य अतिथि मुस्लिम महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष फरहत अली खान ने कहा आज़ादी का मूल मंत्र बुनियादी हक़ीक़त और सच्चाई देश की एकता थी है और हमेशा रहेगी।
आज इसी को हमें अपनाने की जरूरत है।
क़ानून का सम्मान और मौजूदा सरकारों का एहतेराम है।
स्वतंत्रता दिवस की सभी देशवासियों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दीं।
इस अवसर पर मदरसे के संचालक ओर मुतावल्ली सआदत अली अंसारी ने सभी अतिथियों का आभार व्यक्त करते हुए स्वतंत्रता दिवस की बधाई दी।
अंत में मदरसे में आयोजित मेघावी छात्रों को मेडल पहनाकर सम्मानित किया।
सभी छात्रों को मिठाई भी तकसीम की गई।
इस अवसर पर मारिया अज़हर फायेजा बुशरा खान ज़ाहिद खान आमिर खान सहित मदरसे के छात्र और अभिभावक उपस्थित रहे।
Thanks janab 🙏❤️🙏
ReplyDelete