Showing posts with label # वृक्ष रोपण. Show all posts
Showing posts with label # वृक्ष रोपण. Show all posts

Thursday, 28 May 2026

अखिल भारतीय मुस्लिम महासमुंद महासंघ हर धार्मिक और भारतीय पर्वों पर वृक्ष रोपण करते हैं

अखिल भारतीय मुस्लिम महासमुंद महासंघ हर धार्मिक और भारतीय पर्वों पर वृक्ष रोपण करते हैं 
जहां आज ईद पर लाखों जानवरों की कुर्बानी की जा रही है।
वही मुस्लिम महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष फ़रहत अली खान और खिलाड़ियों ने स्पोर्ट्स स्टेडियम में वृक्ष रोपित कर हर इंसान को यह संदेश दिया की वृक्ष लगाना सदका ए जरिया है।
 अपील करते हुए कहा की दुनिया ,देश, प्रदेश और जिले को सरसब्ज़ बनाना है 
अपनों के लिए या जो इस दुनिया से लोग जा चुके हैं उनके नाम से एक वृक्ष जरुर लगाएंगे।
नबी की हदीस है कि अगर कयामत बरपा हो और सूरज सवा नेजे पर हो और मौका मिले तो पेड़ जरूर लगा दें।
यह ऐसा सदक़ा है  जिसका सवाब इस दुनिया के अलावा दूसरी दुनिया में भी बराबर मिलता रहेगा।
तो आज ही अहद करें प्राण ले की एक खाली पड़ी जगह पर वृक्ष जरुर लगाएंगे और उसका पालन पोषण अपने नौजादा बच्चे की तरह करेंगे।