जिला कारागार में सुंदरकांड गायत्रीमंत्र महामृत्युंजय मंत्र का जाप का हुआ आयोजन
जिलाकरागार अधीक्षक शेलेन्द्र प्रताप सिंह की मेहनत ला रही रंग
(AUM TV786 Moradabad)समाचार
बिजनौर न्यूज़
गौरव वर्मा
```जिला कारागार अधीक्षक शैलेंद्र प्रताप सिंह की मेहनत रंग ला रही है। जेल में निरुद्ध बंदियों को दिन प्रतिदिन धार्मिक कार्यों में रुचि देखने को मिल रही है, जिससे जेल में निरुद्ध बंदियों में अपराध की धारणा वह नकारात्मक विचारों को छोड़ ने व धार्मिक कार्यक्रमों के आयोजन में जेल में निरुद्ध बंदियों की रूचि बढ़ती देख व सकारात्मक विचारों की वृद्धि का होना जिला कारागार अधीक्षक शैलेंद्र प्रताप सिंह की मेहनत का फल है।```
*जिला कारागार जनपद बिजनौर में उत्तर प्रदेश शासन एवं मुख्यालय कारागार प्रशासन एवं सुधार सेवाएं उत्तर प्रदेश लखनऊ के निर्देशों के अनुकंप में 11 जून 2022 को जिला कारागार बिजनौर में निरुद्ध बंदियों द्वारा योग एवं गायत्री मंत्र, महामृत्युंजय मंत्र के जाप का कार्यक्रम का आयोजन किया गया।*
```जिस का संचालन कारागार में ही योग क्रियाओं में पारंगत बन्दियों द्वारा किया गया। उक्त कार्यक्रम के अंतर्गत कारागार में निरुद्ध बंदियों को योग की विभिन्न क्रियाओं तथा आसनों का अभ्यास कराया गया साथ ही गायत्री मंत्र का विधिवत उच्चारण कर उस से होने वाले लाभ से अवगत कराया गया आज के कार्यक्रम में 146 बंदियों द्वारा प्रतिभाग किया गया कार्यक्रम के अंत में प्रभारी अधीक्षक श्री शैलेंद्र प्रताप सिंह ने व्यक्ति के मानसिक एवं शारीरिक उत्थान हेतु योग को अपनी दैनिक क्रियाओं में सम्मिलित करने का आवाहन किया साथ ही गायत्री मंत्र के जाप करने का महत्व बताया गया उन्होंने कहा कि गायत्री मंत्र के नियमित जाप से व्यक्ति के भीतर की नकारात्मक ऊर्जा का विनाश होता है तथा सकारात्मक ऊर्जा का प्रभाव होता है, स्मरण शक्ति में भी वृद्धि होती है, सभी वंचित कर्मों की सिद्धि होती है, तथा पाप का नाश होता है! शाम के समय जेल में निरुद्ध बंदियों द्वारा सुंदरकांड का पाठ भी किया गया।
विदित है कि जिला कारागार अधीक्षक शैलेंद्र प्रताप सिंह के द्वारा दिन प्रतिदिन बंदियों को अपराध एवं अंधकार की दुनिया से प्रकाश की ओर सकारात्मक एवं देश का सफल नागरिक बनाने बनाने के लिए दिन प्रतिदिन शुभ कार्यों का आयोजन कराया जाता है जिससे जेल में निरुद्ध बंदी नकारात्मक ज्ञान को छोड़ सकारात्मक ज्ञान प्राप्त कर जीवन सफल करें।```
No comments:
Post a Comment