Thursday 18 May 2023

एक मदारी सौ जम्मुरे ‼️😇*_*अजमेर फ़ाइल: मारधाड़ से भरपूर नई फ़िल्म!!*_😴 _*फ़िल्म समीक्षक : सुरेन्द्र चतुर्वेदी*_🙋‍♂️

*‼️एक मदारी सौ जम्मुरे ‼️😇*

_*अजमेर फ़ाइल: मारधाड़ से भरपूर नई फ़िल्म!!*_😴
   
_*फ़िल्म समीक्षक : सुरेन्द्र चतुर्वेदी*_🙋‍♂️


                *"अजमेर फाईल" फ़िल्म के पहले भाग की शूटिंग कल वैशाली नगर के गोविन्दम गार्डन में मीडिया कर्मियों ने शूट की। इस फ़िल्म में सचिन पायलट और अशोक गहलोत के समर्थकों ने आपस में धक्का मुक्की और लात घूंसों के दृश्य से सनसनी फैला दी। गहलोत गुट के नायक राठौड़ बाबा और सचिन पायलट गुट के नायक महेंद्र सिंह रलावता अपने सहनायक विजय जैन के साथ उपस्थित थे।*🙋‍♂️
                   *फ़िल्म के इस भाग के प्रायोजकों ने कांग्रेस पार्टी की सह प्रभारी अमृता धवन को अजमेर भेजा था।गुटबाज़ी का फ़ीड बैक लेने के लिए। स्थानीय कांग्रेसी नेताओं ने उनके आगमन से पूर्व ही शानदार और उत्तेजक दृश्य शूट करवा दिए।*🥱
                *दृश्य इतने ह्रदय विदारक थे कि गहलोत गुट के चमत्कारी नायक धर्मेन्द्र राठौड़ के विरुद्ध जम कर नारेबाज़ी हुई। उनके मुर्दाबाद का शोर बरपा हुआ। फिर लात घूंसों और मुक्कों के फाइटिंग सीन ख़ून ख़राबे तक पहुंचे। मामला बाबा की इज़्ज़त पर हमले तक जा पहुंचता यदि सचिन गुट के नायक रलावता उनको हाथ पकड़ कर सुरक्षा घेरे में अपने साथ नहीं ले जाते। पुलिस यद्यपि मौज़ूद थी मगर फाइटिंग उनके सामने ही शूट की गई।इससे शूटिंग और नेचुरल बन गयी।*👍
               *बाद में चश्मदीद नेता विजय जैन ने फ़िल्म के इस भाग की पटकथा पर कैमरे के आगे प्रकाश डाला। उन्होंने इसे डेयरी नरेश रामचन्द्र चौधरी और उनके समर्थक दूधियों की सुनियोजित चाल बताया।सच्चाई कुछ भी हो मगर देखने वालों ने इन दृश्यों का जम कर लुत्फ़ उठाया ।*😎
               *दर्शकों से ज़्यादा लुत्फ़ भाजपा के ज्वलनशील नेताओं ने उठाया। विधायक अनीता भदेल ने तो बाक़यदा बयान जारी कर अपने नैतिक कर्तव्यों का निर्वहन किया।बयानवीर देवनानी की प्रतिक्रिया फ़िलहाल जग ज़ाहिर नहीं हुई है।*😣
                  *काश! फ़िल्म प्रोड्यूसर सचिन और गहलोत यदि कल अजमेर फ़ाइल फ़िल्म की शूटिंग देख रहे होते तो उनको अपने समर्थकों का जोशोखरोश देख कर ख़ुद से नफ़रत हो जाती। दोनों ही शीर्ष नेताओं के पारस्परिक वैमनस्य से आम कांग्रेसी कितने बुरी तरह से प्रभावित हैं यह शायद दोनों ही नेता नहीं जान पा रहे।*😴
                    *कर्नाटक की जीत का जश्न अजमेर में अमृता धवन साहिबा ने कुछ इस अंदाज में मनाया।*💁‍♂️
               *इस फ़िल्म की पटकथा का एक और भाग दर्शकों के समक्ष पेश है। ज़रा इस पर भी गौर फरमा लें।*😜
                          *विगत 11 मई को जब सचिन पायलट के आव्हान पर ठीक 12 बजे हज़ारों उत्साही लोग अशोक उद्यान के पास अजमेर से जयपुर की पद यात्रा के लिए एकत्रित हो रहे थे तब सत्ता के कुछ पदयात्री ! अजमेर क्लब में राठौड़ बाबा के साथ यात्रा को दूर से टाटा ! बाय बाय ! करने की भूमिका अदा कर रहे थे।*🤪
                   *सचिन पायलट की पद यात्रा में समर्थकों का बहुत बड़ा हुज़ूम अशोक उद्यान पर उमड़ रहा था तब अजमेर क्लब में राठौड़ बाबा अशोक गहलोत के लिए समानांतर सभा आयोजित कर रहे थे। एक ही समय पर काँग्रेसियों की दो सभाएं हो रही थीं। दोनों सभाओं में अलग अलग तेवरों से पार्टी बाज़ नेता जयकारे लगा रहे थे।*😉
                     *उधर अशोक उद्यान में सचिन की फ़ौज़ कड़ी धूप में राजधानी की तरफ कूच कर रही थी तो इधर राजकुमार जयपाल की धर्मशाला 'अजमेर क्लब' में राठौड़ बाबा !  कांग्रेस को सीमेंट कंकरीट से मजबूत बनाने का संकल्प दोहरवा रहे थे।*😇
                    *अजमेर में गुटबंदी चरम पर है! ज़िले के कई नामी गिरामी नेता दो हिस्सों में बंटे हुए हैं। सचिन गुट के नेताओं में ज़िले के जो भी चेहरे शामिल हैं उनको हांकने की ज़रूरत नहीं! हां,गहलोत गुट के नेताओं के लिए चार दीवारी वाली बाड़ेबन्दी की हमेशा ज़रूरत बनी रहती है।पता नहीं कौन पतली गली से भाग छूटे!*🥱
                  *पिछली 11 मई को अजमेर क्लब में ठीक उसी दिन! उसी समय! राठौड़ बाबा ने जो सभा बन्द सभागार में आयोजित की उसमें वही नेता शामिल हुए जो गहलोत से ज़ियादा बाबा जी के आकर्षण से बंधे हुए हैं। सबको उम्मीद है कि बाबा जी उनके किसी हिस्से को छू कर उन्हें सोने का बना देंगे! जैसे आठों विधानसभा की टिकटें बाबा जी ही बांटेंगे! जैसे बाबा जी ही शहर और देहात की कांग्रेस कमेटियां बनाएंगे! यही वजह रही कि असली पद यात्री बाबा के साथ नज़र आए! एक अनार सौ बीमार !*😜
                *इनमें से कुछ तो ऐसे थे जो गहलोत से नाराज़ चल रहे राज ऋषि रघु शर्मा के ख़ास माने जाते हैं। जी हाँ ऐसे लोग! जो रघु शर्मा को अपना गॉड फादर मानते हैं। वही उनके भाग्यविधाता हैं! ऐसे लोग भी राठौड़ बाबा के सामने नतमस्तक हुए बैठे थे।*😨
                      *ज़ाहिर है कि डॉ रघु शर्मा जो कभी सचिन के साथ पींगें बढाते नज़र आते हैं!कभी गहलोत के सगे नज़र आते हैं अभी भी अपने पत्ते नहीं खोल रहे।*🥱
              *यदि वह अशोक गहलोत के साथ नहीं बल्कि सचिन के साथ हैं तो गुढ़ा और हेमा राम की तरह ताल ठोंक कर क्यों नहीं❓️और यदि वह गहलोत के साथ हैं तो राठौड़ बाबा की बैठक में अन्य नेताओं की तरह मौज़ूद क्यों नहीं थे!उन्होंने सिर्फ़ अपने दुमछल्लो को ही बाबा की बैठक में क्यों भेजा❓️*😳
                     *बेचारे सभी हाज़िर भी थे!कैमरों से डरे हुए भी! ज़रा नाम भी जान लीजिए! शक्ति सिंह पिपरौली! कपिल सारस्वत! हेमन्त शर्मा!जे पी दाधीच ! दामोदर शर्मा!*
                *इनके अलावा बैठक में डॉक्टर श्रीगोपाल बाहेती! नाथूराम सिनोदिया !रामचंद्र चौधरी! राजकुमार जयपाल ! राजेश टंडन !रामस्वरूप चौधरी ! विपिन बेसिल! कैलाश झालीवाल !पार्षद ब्लॉक अध्यक्ष अब्दुल वाहिद! ब्लॉक अध्यक्ष शैलेंद्र अग्रवाल! नोरत गुर्जर ! जय शंकर चौधरी! एनएसयूआई अध्यक्ष अब्दुल फरहान ! किशनगढ़ के पार्षद विश्राम चौधरी ! नगर निगम अजमेर में पार्षद दल की नेता द्रोपदी कोली सब बैठक में शामिल थे।*👍
               *मज़ेदार बात यह रही कि पूर्व मंत्री नसीम अख़्तर न तो सचिन के साथ नज़र आईं न राठौड़ बाबा के साथ ! इस बार उनकी मौज़ूदगी प्रदेश अध्यक्ष डोटासरा के मंच पर रही। हां उनके पति इंसाफ़ अली और पुत्र ज़रूर सचिन के साथ थोड़ी बहुत देर नज़र आए।*😴
                     *राठौड़ बाबा इस समय अजमेर कांग्रेस के ध्रुव तारा बने हुए हैं! वह सभी टिकटार्थियों के भाग्यविधाता बने हुए हैं! सब को ऐसा लग रहा हैं जैसे अगले चुनावों में हर विधानसभा के लिए टिकिट और सिंबल वही बांटेंगे! काश वही बांटे! मगर ध्यान रखें कि जिनको टिकिट या पद नहीं मिला वे सब मिल कर उनको कहाँ जाकर निबटाएंगे । वैसे अभी तो उनको ख़ुद भी यह पता नहीं कि वह अजमेर उत्तर से चुनाव लड़ेंगे या पुष्कर से❓️या कहीं और से❓️लड़ भी पाएंगे या नहीं!*🙄
               *सारे सवाल एक जगह और यह सच एक जगह कि आज तक कोई ऐसा मदारी अजमेर कांग्रेस में नहीं आया जिसने इतने जम्मूहरे अपनी डुगडुग्गी बजा कर नचाये हों!*😎

No comments:

Post a Comment