Monday, 1 December 2025

अंतर्राष्ट्रीय एड्स दिवस पर सेमिनार का आयोजन

प्रेस विज्ञप्ति 

अंतर्राष्ट्रीय एड्स दिवस पर सेमिनार का आयोजन 
आज अंतर्राष्ट्रीय एड्स दिवस पर जनपद न्यायालय जौनपुर मे जनपद न्यायाधीश एवं अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सुशील कुमार शशि के निर्देशन में सचिव पूर्णकालिक अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश जिला विधिक सेवा प्राधिकरण जौनपुर ‌ प्रशांत कुमार सिंह की देखरेख में ‌ एक सेमिनार का आयोजन जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सभागार में एड्स कारण और बचाव विषय पर आयोजित किया गया जिसमें सचिव पूर्ण कालिक प्रशांत कुमार सिंह डिप्टी चीफ डिफेंस काउंसिल डॉक्टर दिलीप कुमार सिंह असिस्टेंट डिफेंस काउंसिल अनुराग चौधरी काउंसलर देवेंद्र कुमार यादव पूर्व काउंसलर एवं वरिष्ठ अधिवक्ता मनोज कुमार वर्मा मध्यस्थगण मुन्ना सिद्दीकी  ‌ श्रीमती बीना श्रीवास्तव देवेंद्र कुमार यादव काउंसलर सभी पैरालीगल वॉलिंटियर्स ‌ जिला विधिक सेवा प्राधिकरण विभाग के सुनील कुमार मौर्य राजेश कुमार यादव राकेश कुमार यादव बृजेश कुमार अरविंद कुमार चौबे सुनील गौतम सुनील कुमार ‌ अमित करनाल जिया श्रीमत रूबी सिंह ‌ जिला चिकित्सालय की तरफ से राजकुमार पांडे एवं डॉ सीमा सिंह एवं विद्वान अधिवक्ता गण तथा वादकारीगण उपस्थित रहे

एड्स के बारे में बताते हुए अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश सचिव पूर्णकालिक प्रशांत कुमार सिंह ने कहा कि एड्स बहुत भयानक रोग है और इसका बचाव ही इसका सबसे अच्छा उपाय है यद्यपि कुछ आधुनिक खोजें जीनथेरेपी जैसी चिकित्सा प्रणाली विकसित की गई है और अच्छे दावों के सहारे व्यक्ति लंबे समय तक जीवित रह सकता है इसके बारे में पूरे विश्व में जागरूकता फैलाया जाना अत्यंत ही आवश्यक है यह ऐसा रोग है जो जीवन शक्ति को और प्रतिरोधक क्षमता को क्षीण कर देता है 
इस सेमिनार का संचालन करते हुए डॉक्टर दिलीप कुमार सिंह डिप्टी चीफ डिफेंस काउंसिल में बताएं एड्स सबसे पहले अफ्रीका में मनुष्य और चिंपांजी प्रजाति के संसर्ग के द्वारा फैला था यह प्राकृतिक या अप्राकृतिक संसर्ग से संक्रमित सुई लगाने से संक्रमित खून चढ़ाने से यह रक्त के द्वारा किसी भी प्रकार के संपर्क होने से फैल सकता है ‌ यह गर्भस्थ शिशु को भी मां के द्वारा हो सकता है और हाथ मिलाने से साथ रहने से व्यक्ति के साथ खाने और कपड़े पहनने से नहीं होता है । दावों के उचित उपयोग और जागरूकता के कारण पिछले वर्ष भारत में  एड्स से केवल 32000 लोग मारे गए जो कि विश्व के 5 लाख लोगों का केवल पांच प्रतिशत है वर्तमान समय में विश्व में चार करोड़ से अधिक एड्स के रोगी हैं और एड्स से अब तक 5 करोड लोग मारे गए हैं।

इसी क्रम में ‌ असिस्टेंट डिफेंस काउंसिल अनुराग चौधरी मध्यस्थ बीना श्रीवास्तवा मुन्ना सिद्दीकी एवं मनोज कुमार वर्मा ‌ पूर्व सदस्य फ्री लिटिगेशन पीठ के द्वारा भी एड्स के बारे में संबोधित करते हुए कहा गया कि इस भयानक रोग के बारे में सभी को विशेष कर युवा पीढ़ी को जागरूक किया जाना आवश्यक है और उन्होंने बताया किया हर्ष की बात है कि भारत में एड्स के रोगियों के बढ़ने की संख्या 83% और संक्रमित होने की संख्या में 81% की कमी आई है और दुनिया के केवल पांच प्रतिशत एड्स के रोगी भारत में बचे हुए हैं एड्स का रोगी लंबे समय तक जीवित रहकर सामान्य दिनचर्या व्यतीत कर सकता है संवाहक बहुत खतरनाक होते हैं इनका काम दूसरों में ऐड्स को फैलाना होता है और यह स्वयं सामान्य रूप से स्वस्थ रहते हैं सभी लोगों ने एड्स ‌ से बचाव की जागरूकता फैलाने का संकल्प लिया।

No comments:

Post a Comment