Monday, 13 June 2022

स्वदेशी जागरण मंच के जिला संयोजक फरहत अली खान ने बताया की

*प्रेस नोट-स्वदेशी जागरण मंच*
स्वदेशी जागरण मंच के जिला संयोजक फरहत अली खान ने बताया की 
स्वदेशी जागरण मंच की राष्ट्रीय परिषद 4,5 जून को नागपुर महाराष्ट्र में सम्पन्न हुई। जिसमें *विश्व व्यापार संगठन में राष्ट्रीय हितों की रक्षा हो* एवं *वैश्विक उथल-पुथल, महंगाई और भारतीय अर्थव्यवस्था के लिए आगे की चुनौतियां विषयों पर 2 प्रस्ताव पारित हुए।* 
बैठक में सम्मिलित होकर आए अखिल भारतीय सह-विचार विभाग प्रमुख डॉ राजीव कुमार ने बताया कि
विश्व व्यापार संगठन का 12वां मंत्रिस्तरीय सम्मेलन 12 जून से 15 जून, 2022 तक जिनेवा, स्विट्जरलैंड में शुरू हो गया है जिसमें प्रतिभाग कर दबाव बनाने के लिए के लिए मंच का 3 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल भी राष्ट्रीय सह-संयोजक डॉ अश्विनी महाजन जी के नेतृत्व में जेनेवा पहुंच गया है जिसमें इस बार चर्चा के तहत कई मुद्दों में प्रमुख चार मुद्दे जो दुनिया और सदस्य देशों का ध्यान आकर्षित करेंगे एवं जो कम विकसित देशों और विकासशील देशों के लोगों के लिए विशेष महत्व रखते हैं, उनमें *इलेक्ट्रॉनिक ट्रांसमिशन पर कस्टम ड्यूटी पर अस्थायी स्थगन*, *कोविड-19 के उपचार के लिए वैक्सीन, दवाओं और संबंधित तकनीकों पर ट्रिप्स छूट*, *खाद्य सुरक्षा और सार्वजनिक स्टॉकहोल्डिंग पर कृषि पर समझौते में 'पीस क्लाज़' हेतु स्थायी समाधान* एवं *मत्स्य पालन सब्सिडी के निर्णय शामिल हैं*।
साथ ही मंच ने तय किया है कि देश में बेरोजगारी की समस्या चिंता का महत्वपूर्ण विषय है और जब तक केंद्र और साथ ही राज्य सरकार दोनों द्वारा उचित उपाय नहीं किए जाते हैं, हमारे युवाओं के कारण उपलब्ध जनसांख्यिकीय लाभांश का अवसर धीरे-धीरे समाप्त हो सकता है। इसलिए मंच ने युवाओं के मस्तिष्क में नौकरी प्रदाता बनने और नौकरी ढूंढने के बंधन से बाहर निकलने के लिए *स्वावलम्बी भारत अभियान* प्रारंभ किया है। मंच देश के सभी 739 जिलों में उद्यमी विकास कार्यक्रमों की योजना में तत्पर है और प्रत्येक गांव को आत्मनिर्भर बनाने के लिए स्वदेशी और स्थानीय उत्पादों का उपयोग करने के लिए निरंतर जन-जागरण में संलग्न है।

डॉ राजीव कुमार
अखिल भारतीय सह-विचार विभाग प्रमुख
स्वदेशी जागरण मंच
9528048952,8630742091

No comments:

Post a Comment