Monday, 13 June 2022

खालिसपुर का सरकारी नाला बना भू- माफियाओं का प्लाट✍जौनपुर --- उत्तर प्रदेश

शमशी अज़ीज़
खालिसपुर का सरकारी नाला बना भू- माफियाओं का प्लाट✍
जौनपुर       ---         उत्तर प्रदेश 
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने भू-माफिया, पशु-माफिया व माफियाओं के बुलन्द हौसले को पस्त करने का भरपूर प्रयास किया जिसमे कुछ हद तक सफलता भी प्राप्त हुई इसी कारण अधिकतम जनपदों में ऐसे माफियो की शिकायतों पर तीर्व गति से कार्यवाही भी देखी जा रही है परन्तु जनपद जौनपुर में ऐसे माफियो के विरुद्ध न तो शिकायत पत्र को संज्ञान में लिया ही गया और न ही शिकायत पत्र पर कोई कठोर कार्यवाही देखने को मिल रही है जिससे अब तक अधिकतम शिकायत पत्र केवल एक मेज से दूसरी मेज तक ही सीमित रह गयी है तथा शिकायतकर्ताओ को केवल आश्वासन व प्रतीक्षा पर ही निर्भर रहना पड़ रहा है आज जिस प्रकार जनपद में भूमाफियों की सक्रियता चरम पर है जिससे वे नाला,नजूल,पार्क,तालाब, चारागाह भूमि आदि स्थानों पर इमारत,होटल,दुकान,विधालय व भवन का निर्माण कर व्यपार के माध्यम से धनकुबेर के स्वामी बनते जा रहे है आज जिस प्रकार खालिसपुर घनी आबादी वाले क्षेत्र में भूमाफियों ने अपने दबंगई के बल पर प्राकृतिक जल की निकासी वाले नाला को पाटकर बिक्री कर रहे है इससे तो यही ज्ञात होता है कि भूमाफियों को न तो प्रशासनिक कार्यवाही का कोई भय है न ही शासन के आदेशों का कोई महत्व है ये तो केवल धन के लोभ में व दबंगई बल पर 18 फुट चौड़ा 300 फुट लम्बा नाला को समतल कर क्रय बिक्री करते जा रहे है जिससे किसान व क्षेत्र वासी अनेक समस्याओं से पीड़ित है जैसे नाले की दिशा परिवर्तन होने से खेतों में जल का भर जाना ,अप्रवाहित जल होने से अनेक जीवाणुओं का उतपन्न व दुर्गंध का होना आदि आज जिस प्रकार भूमाफियाओ ने खालिसपुर क्षेत्र के मानचित्र का चीरफाड़ किया है तथा अपने चंगुल में कर अपने अनुसार मानचित्र का निर्माण करते जा रहे है जिससे नाला का प्राकृतिक दिशा परिवर्तित हो चुका है यदि समय रहते प्रशासन कोई उचित कार्यवाही नही करती तो अनेको भवन जमीदोज हो जाएंगे।
------------------------------
संवाददाता        लखनऊ लाइव

No comments:

Post a Comment