Thursday, 9 June 2022

खालिसपुर सरकारी नाला को पाटकर प्रशासन को चुनौती दे रहे भमाफ़िया ✍जौनपुर उत्तर प्रदेश

खालिसपुर सरकारी नाला को पाटकर प्रशासन को चुनौती दे रहे भमाफ़िया ✍

जौनपुर               उत्तर प्रदेश
जनपद जौनपुर शिराजे -ए -हिन्द के बदले भूमाफिया- ए -हिन्द के रूप में परिवर्तित हो रहा है यूं तो भूमाफियों के विरुद्ध शिकायत पत्र का अंबार लगा हुआ है जिस पर किसी कार्यवाही का न हो पाना अधिकारियों की लचरता को दर्शाता है प्रशासनिक अधिकारियों के कार्यशैलियो के कारण ही भूमाफिया अवैध कार्य मे सफल व धनकुबेर बन गए है मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ नाथ जी का सख्त निर्देश है कि सरकारी नाला नाली की साफ सफाई व कब्जे से मुक्त कराया जाए पर आज भी भूमाफिया बिना भय के शासन के आदेशों की धज्जियां उड़ा रहे है जैसे नगर जौनपुर ग्राम खालिसपुर में 18 फुट चौड़ा व 300 फुट से अधिक लम्बा नाला को समतल कर भवन निर्माण व भूमि की क्रय बिक्री किया जा रहा है उसी नाला का दिशा परिवर्तन कर मात्र 3 फुट चौड़ा निर्माण कराया गया जबकि क्षेत्र वासियों व किसानो ने प्राकृतिक नाला की दिशा परिवर्तन करने का विरोध भी किया पर भूमाफियों की दबंगई के कारण आज भी अवैध कार्य जारी है जबकि प्राकृतिक नाला का परिवर्तन दिशा होने से अनेक समस्या हो रही है जैसे वर्षा होने पर निकासी की समस्या,साफ सफाई की समस्या व खेती की समस्या आदि प्रशासनिक अधिकारियों से निवेदन है कि इसे संज्ञान में ले कर तत्काल कठोर कार्यवाही हो तथा सरकारी नाला पर बने भवन को ध्वस्त कर नाला को पुनः प्राकृतिक दिशा व 18 फुट चौड़ा किया जाए जिससे होने वाले समस्या व अप्रिय घटना से पूर्व सुरक्षित किया जा सके।
-----------------------
संवाददाता             लखनऊ Aumtv786,

No comments:

Post a Comment