अखिल भारतीय मुस्लिम महासंघ के द्वारा आयोजित किए जा रहे जश्न ए आजादी के अमृत महोत्सव का पहला कार्यक्रम मदरसा फैजुल उलूम पर आयोजित किया गया ! जिसमें मुख्य अतिथि दर्जा राज्यमंत्री पैमक्सपैड उत्तर प्रदेश के चेयरमैन सूर्य प्रकाश पाल रहे इस कार्यक्रम में मुफ्ती उलेमा और पूरे देश से मदरसे में तालीम ले रहे तालिब इल्म शामिल रहे ! मदरसों के बच्चों का जज्बा मादरे वतन जिंदाबाद , जश्न ए आजादी कायम रहे , और हिंदुस्तान जिंदाबाद के नारों से फिजा हुब्बल वत्नी का जोश भर रहा था वही बच्चों ने तिलावते कलाम ए पाक नाते पाक तकरीर से शहीदाने आजादी की जानकारियां दी ! इसी क्रम में मुख्य अतिथि सूर्य प्रकाश पाल ने कहा कि देश की *आजादी में पूरे मुल्क की कुर्बानियां शामिल है उन्हें हिंदू मुसलमान सिख या ईसाई में बाटा नहीं जा सकता*
*क्योंकि उस वक्त मे सभी आजादी के सिपाही थे देश की स्वतंत्रता में सभी बराबर के हिस्सेदार हैं* !
*मदरसा फैजुल उलूम के बच्चों के जज्बे को देखकर कहा कि हमारा भारत पूरी तरह से सुरक्षित है* !
*कुछ लोग मुल्क की फिजा में जहर घोलना चाहते हैं जो हर सूरत में नाकाम रहेंगे* उन्होंने केंद्र और प्रदेश की सरकार के साथ-साथ हर घर तिरंगा लगाने का हर मुल्क के नागरिक से आवाहन किया इस मौके पर कार्यक्रम के संयोजक मुस्लिम महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष फरहत अली खान ने कहां की हमारी सोच कौमी एकता शांति और अमन की होना चाहिए! उन्होंने कहा कि *हमें हमेशा देश के कानून सरकार और सरजमीन ए वतन का एहतेराम और पालन करना अपना फर्ज मानना चाहिए*
मदरसे के बानी मोहम्मद असलम जावेद कासमी ने सभी मेहमानाने और मुख्य अतिथि का धन्यवाद किया ! इस अवसर पर मुफ़्ती नासिर साहब कारी शकील मौलाना उबेद उल रहमान खान फैजी के अलावा उलेमा मौलाना और मुफ्तयइकराम शामिल रहे! निजामत मुफ्ती जिया उल हक ने की
No comments:
Post a Comment