Sunday, 7 August 2022

Fake News पर लगाम लगाने के लिए लिया भारत सरकार ने लिया बड़ा फैसला, सोशल मीडिया पर अब सभी के होंगे Account Verify*

*Fake News पर लगाम लगाने के लिए लिया भारत सरकार ने लिया बड़ा फैसला, सोशल मीडिया पर अब सभी के होंगे Account Verify*

नई दिल्ली, टेक डेस्क। सोशल मीडिया के जरिए Fake News के बढ़ते मामलों से भारत सरकार भी परेशान है। सरकार फेक न्यूज़ को फैलने से रोकने के लिए अब कई कदम उठा रही है। इसी सिलसिले में हाल ही में संसद में केंद्रीय इलेक्ट्रॉनिक्स और आईटी राज्य मंत्री राजीव चंद्रशेखर ने काफी महत्वपूर्ण जानकारी दी ।

क्या कहते हैं राजीव चंद्रशेखर

राज्य मंत्री राजीव चंद्रशेखर ने राज्यसभा में अपने एक लिखित जवाब में कहा कि सोशल मीडिया कंपनियाँ अपने यूजर्स को स्वेच्छा से अपने अकाउंट्स वेरिफिकेशन करने का अवसर दें। इसके साथ ही ये प्लेटफॉर्म्स यूजर्स को अपने मापदंडों के आधार पर ही verify करके वेरिफिकेशन मार्क भी प्रदान करें जो उनके अकाउंट पर दिखाई दे सके। इससे ये पता चल सकेंगा कि आखिर वो अकाउंट किस व्यक्ति का है। वह यह भी कहते हैं कि यह वेरिफिकेशन कुछ ऐसे ही होगा जैसे फेसबुक, ट्विटर और इंस्टग्राम जैसे माध्यमों पर ब्लू टिक से होता है।

No comments:

Post a Comment