Thursday, 15 September 2022

गंगा दूतों ने किया हेल्पेज इंडिया विशोकानन्द आश्रम का शैक्षणिक भृमण*

*गंगा दूतों ने किया हेल्पेज इंडिया विशोकानन्द आश्रम का शैक्षणिक भृमण*
बिजनौर नेहरू युवा केन्द्र नमामि गंगे परियोजना अंतर्गत गंगा दूत प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन विकास खण्ड हल्दौर के गंगा ग्राम दारानगर गंज में किया गया जिसमें 50 गंगा दूतों ने प्रतिभाग किया। कार्यक्रम के प्रथम दिवस में नमामि गंगे जिला परियोजना अधिकारी पुलकित जाग्रवाल व प्रधानाचार्य रामचन्द्र सैनी ने माँ गंगा की तस्वीर पर पुष्पर्पित कर कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ किया। कार्यक्रम में उपस्थित मास्टर ट्रेनर द्वारा उपस्थित सभी गंगा दूतों को नमामि गंगे परियोजना के उद्देश्यों को बताते हुए आपदा प्रबंधन की भी जानकारी दी व गतिविधियों के माध्यम से बताया कि किसी भी आपदा से बचने के लिए हमे क्या क्या करना चाहिए व एक दूसरे का सहयोग करते हुए आपदा वाले स्थान से कैसे बचा जा सकता है। नमामि गंगे जिला परियोजना अधिकारी पुलकित जाग्रवाल ने बताया कि हम सभी एक साथ मिलकर एक गंगा सेवक की तरह गंगा नदी को स्वच्छ बनाये रखने में सहयोग करेंगे व कभी भी गंगा नदी में कूड़ा कचरा व प्रदूषित वस्तुओं को नही डालेंगे व अन्य दुसरो को भी गंगा को स्वच्छ बनाये रखने हेतू जागरूक करेगे। कार्यक्रम के द्वितीय दिन में सभी गंगा दूतों को हेल्पेज इंडिया विशोकनन्द आश्रम का शैक्षणिक भृमण कराया गया , संस्था के परिसर में लगे हुए औषधीय पौधे आँवला , सर्वगन्धा, अश्वगंधा व अन्य औषधीय पौधे के बारे में पूर्ण जानकारी देते हुए उनके लाभ के बारे में भी अवगत कराया। साथ ही संस्था में बनाये जा रहे जैविक खाद के सम्बंध में भी गंगा दूतों  को जागरूक किया पुरी प्रक्रिया बताई कि हम किस प्रकार गाय के गोबर से हम जैविक खाद बनाते है  व खाद बनाने में सबसे महत्वपूर्ण भूमिका केचुआ की होती है इस सम्बंध में भी पूर्ण जानकारी दी जो कि खेती के लिए बहुत उपयोगी व प्रकृति के अनुकूल भी होता है लोकेंद्र सिंह ने बताया कि हम शून्य बजट से इस खाद का निर्माण करते है जो कि खेती के लिए भी बहुत उपयोगी साबित होता है। 
इसके पश्चात कार्यक्रम में उपस्थित नमामि गंगे जिला परियोजना अधिकारी पुलकित जाग्रवाल व आशुतोष अग्रवाल , प्रधानाचार्य रामचंद्र सैनी ने सभी गंगा दूतों को प्रमाण पत्र ,पेन डायरी देकर सम्मानित किया व सभी को प्रेरित किया कि इस प्रशिक्षण को प्राप्त कर आप सभी गंगा दूत गंगा नदी को स्वच्छ बनाये रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे व नमामि गंगे परियोजना की सभी गतिविधियों में भी प्रतिभाग करते रहेंगे। कार्यक्रम में स्पेयरहेड टीम सदस्य जैनब मलिक , अध्यापक दिनेश कुमार, गंगा दूत साहिल , वृन्दा, शिक्षा कुलदीप आदि का सरहानीय योगदान रहा। कार्यक्रम का सफल संचालन ज़ैनब मलिक द्वारा किया गया।

No comments:

Post a Comment