कोतवाली देहात। ग्राम शादीपुर में स्थित प्राचीन शिव मंदिर में संतोषी माता की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा तथा स्थापना की गई। इस अवसर पर पूरे गांव में कलश यात्रा निकाली गई।
ग्राम शादीपुर के प्राचीन शिव मंदिर पर मूर्ति स्थापना से पूर्व कलश यात्रा निकाली गई। कलश यात्रा शिव मंदिर से शुरू होकर देवस्थान पर पहुंची।उसके बाद पूरे गांव के मुख्य मार्गो से गुजरते हुए शिव मंदिर पर पहुंचकर कलश यात्रा संपन्न हुई। कलश यात्रा में बड़ी संख्या में महिलाओं ने भाग लिया। इसके बाद विशाल हवन यज्ञ का आयोजन किया गया। मुख्य यजमान डॉ अशोक शर्मा रहे।वैदिक मंत्रोचार के मध्य हवन यज्ञ पूर्ण हुआ। इसके बाद मंदिर में संतोषी माता की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा तथा स्थापना की गई। मूर्ति स्थापना के बाद प्रसाद वितरण किया गया। कार्यक्रम में सुशील कुमार शर्मा, आलोक शर्मा, अशोक कुमार, विपिन मौर्य, जयपाल सिंह, धूम सिंह, बिजेन्द्र भुईयार ,निखिल भारद्वाज, नवनीत मौर्य,प्रशांत कुमार, दीपक भारद्वाज, राम बहादुर, ब्रज बहादुर सिंह, नैपाल कश्यप, गगन भारद्वाज, आदि मौजूद रहे।
No comments:
Post a Comment