Sunday, 9 October 2022

शिवानी घाघट के नेतृत्व में महर्षि बाल्मीकि जयंती श्रद्धापूर्वक मनाई गई*

*शिवानी घाघट के नेतृत्व में महर्षि बाल्मीकि जयंती श्रद्धापूर्वक मनाई गई*    
          मंडावर {बिजनौर} स्थानीय साधन सहकारी समिति के प्रांगण में विश्व हिन्दू परिषद की जिला उपाध्यक्ष श्रीमती शिवानी घाघट के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने रामायण के रचयिता महर्षि बाल्मीकि जी की पावन जन्‍म जयंती श्रद्धापूर्वक मनाई गई। इस मौके पर प्रमुख समाजसेवी राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के विभाग संचालक महेश जी, भाजपा के मण्डल अध्यक्ष राजीव सिंह राजपूत, मंडावर थाना प्रभारी संजय कुमार जी, जिला पंचायत सदस्य मनोज कुमार ने भगवान् बाल्मीकि जी की जीवन मूल्यों को अपने जीवन में अपनाने पर बल दिया। इस मौके पर प्रमुख समाजसेवी दीपक देव, सुबोध, मदन, रविन्द्र कुमार, राजेन्द्र, कुनाल, तरुण, लोकेश, बेबी, रविन्द्र, ज्योति, पंडित राजकुमार, सुमन देवी, रुक्मिणी, संतोष देवी, अनुपमा, संदीप कुमार, राजन बाल्मीकि, राजेन्द्र सिंह सहित अन्य कई गणमान्य लोगों ने महर्षि बाल्मीकि जी को पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धा पूर्वक उनकी जयंती मनाई गई। मंच संचालन दीपक देव ने किया।

No comments:

Post a Comment