स्योहारा। प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत योजनाओं में से सर्वश्रेष्ठ योजना जिसके अंतर्गत देश के हर बेघर को पक्की छत मिले और उसके परिवार को सहारा। लेकिन इस विशेष योजना के शुरू होते ही गरीबो के हक मारने के लिए नेता व सरकारी कर्मचारी रूपी दलालों का भी बोलबाला शुरू हो गया था जिसके तहत कहीं अपात्रों को ये सुविधा उपलब्ध करा दी गयी तो कहीं पात्रों से पैसे हज़म करने का सिलसिला शुरू हो गया हे। और आज कई बरस बीत जाने के बाद भी गरीबो के आशियाने के नाम पर अवैध उगाही निरंतर जारी है। बात करें ताज़े मामले की तो क्षेत्र में तैनात डूडा विभाग के नए जेई ने ज्वाइन करते ही गरीबो का शोषण शुरू कर दिया है। जिसके बारे में बताते हुए पीड़ित ज़ीनत पत्नी मोहम्मद ज़ाकिर निवासी हयात नगर,शमा पत्नी इंतज़ार मोहल्ला हयात नगर ,कविता पत्नी प्रेम चंद निवासी मिलकियांन, रईस अहमद पुत्र अब्दुल रशीद मोहल्ला मालियान ने तैनात नए जेई मोहित पर आरोप लगाते हुए बताया कि क़िस्त आवंटित कराने के नाम पर तो कभी जिओ टेक कराने के नाम।पर जेई मोहित लगातार उनसे रकम ऐंठ रहा है पैसे न देने पर मकान का कार्य रुकवादिया जाता है। जिसके बाद पीड़ितों को धमकियां भी दी जाती हैं,जेई मोहित की हठधर्मिता का आलम ये है कि तमाम शिकायतों के बावजूद भी अधिकारी पीड़िताओं की शिकायतों पर संज्ञान नही ले रहे हैं बताया ये भी गया है कि सत्ताधारी नेताओ का सरक्षण जेई को हासिल है। जिनके बलबूते पर जेई अवेध उगाही की हिम्मत कर रहा है। और अपनी काली कमाई का एक बड़ा हिस्सा उक्त नेताओ को भी दे रहा है जिस कारण नेता भी उसे बचाने की जुगत में रहते हैं।
पीड़ितों द्वारा जेई की शिकायत पीओ औऱ इओ से की गई है जिसके बाद अधिकारियों ने जांच कर कार्यवाही का आश्वासन दिया हैं।
No comments:
Post a Comment