Tuesday, 10 January 2023

ऑल इंडिया पयामे इंसानियत ने जरूरतमंदों को बाटे कंबल। स्योहारा : डॉ,मनोज वर्मा

ऑल इंडिया पयामे इंसानियत ने जरूरतमंदों को बाटे कंबल। स्योहारा 
 डॉ,मनोज वर्मा ने बताया इसको बेहद नेक काम हर साल की तरह इस बार भी सेक्टर रोड स्थित मक्का मस्जिद में ऑल इंडिया पयामे इंसानियत द्वारा लगभग 455 जरूरतमंदों को गर्म कम्बल बांटे गए। इस खास कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में समाजसेवी डॉ मनोज कुमार वर्मा। के हाथों कम्बल वितरण का कार्यक्रम आयोजित हुआ। जहां बोलते हुए डॉ मनोज वर्मा ने कहा कि आल इंडिया पयामे इंसानियत की मुहिम बेहद नेक और काबिले तारीफ है। जिसके अंतर्गत सैकड़ों जरूरतमंदों को सर्दियों से बचाने का ये नेक काम बहुत लाभकारी सिद्ध होगा होता हे। वहीं संस्था के अध्यक्ष मौलाना अरशद हक्की ने बताया कि लगभग 12 वर्षों से हमारी संस्था द्वारा ये काम लगातार जारी है। इसके अलावा आल इंडिया पयामे इंसानियत द्वारा नगर भर के मुख्य चौराहे पर गर्म चाय आदि की भी व्यवस्था की जा रही है। मौलाना अरशद हक्की ने आगे बताया कि कम्बल बाटने की मुहिम के अंतर्गत अभी समाज के बेहद जरूरतमंदों को चिन्हित कर उनके घरों तक भी कम्बल पहुंचाएं गए हैं। और आगे भी ये मुहिम और खिदमत जारी रहेगी । इस मौके पर मौलाना अरशद हक्की , मुफ्ती फुजेल , मो दानिश , कारी मो . फहीम , मौलाना कामिल , मौलाना रिजवान , कारी रिहान , कारी अनसमो उजेफ आदि भी मौजूद रहे।

No comments:

Post a Comment