Wednesday, 11 January 2023

अगर कम उम्र में बाल झड़ रहे हैं या सिर में गंज पड़ गयी हैं, बाल बीच बीच में से उड़ गए हैं*

*अगर कम उम्र में बाल झड़ रहे हैं या सिर में गंज पड़ गयी हैं, बाल बीच बीच में से उड़ गए हैं*

 जो आजकल बहुत गंभीर समस्या बना हुआ हैं तो एक बार ये  घरेलु उपाय जो बालो की गंज को दूर करने में रामबाण हैं, एक बार ज़रूर आज़मा कर देखें।

 *गंजेपन में मेथी*
मेथी दाना पीस लीजिये, थोड़ा हल्का पानी मिला कर लेप बना लीजिये और जहाँ पर भी गंज हो वहां वहां पर ये लेप नियमित करे। इससे थोड़े दिनों में गंज के स्थान पर बाल उग जाते हैं।

 *गंजेपन में कलौंजी का प्रयोग*

कलौंजी का प्रथम प्रयोग।
आधा औंस(15 ग्राम) फ्रूट सिरके में आधा चम्मच कलौंजी का तेल मिलाकर, उबालकर, ठंडा होने के बाद दो चाय के चम्मच शहद मिलाकर, रात को सिर पर तीन माह नित्य लगाये, बाल उगेंगे।

कलौंजी का दूसरा प्रयोग।
20 ग्राम कलौंजी, 20 ग्राम पीसी हुई मेहँदी, दोनों को 60 ग्राम सिरके में मिला ले और गंज पर अच्छी तरह लगाए। एक घंटे बाद सिर धोये। गंज दूर होकर नए सिरे से बाल उगेंगे। यह क्रिया सात दिन में एक बार करे।

कलौंजी का तीसरा प्रयोग।
एक औंस (लगभग 30 ग्राम) कॉफी के पानी में आधा चम्मच कलौंजी का तेल मिलाकर नित्य दो बार प्रात: भूखे पेट व् शाम को सोते समय पियें। कलौंजी का तेल सिर में दिन में दो बार लगाना चाहिए।

 *गंजेपन में मुलहठी का प्रयोग*

मुलहठी का पाउडर, दूध एवं थोड़ी सी केसर, इन तीनो का पेस्ट बनाकर नियमित रूप से बाल आने तक पैच पर लगाए। कम से कम तीन महीने तक ये प्रयोग करे।

 *गंजेपन में नीम का प्रयोग*

यदि सिर में जगह जगह बाल उड़कर चकते हो गए हैं तो नित्य उन चकतों पर नीम के तेल की मालिश करे। दो तीन महीने मालिश करने से बाल उग जाएंगे। इस से गंजापन दूर होकर बाल झड़ना बंद होता हैं।

 *रक्त परिसंचरण है सबसे बड़ा कारण*

गंजेपन की समस्या का एक कारण रक्त परिसंचरण भी है, अर्थात खून का हमारे सर तक सही से न पहुंचना। अगर बालों की जड़ों को खून की आपूर्ति नहीं होगी तो खून के माध्यम से मिलने वाले पोषक तत्व बालों को नहीं मिलेंगे, इसलिए गंजेपन के शिकार व्यक्ति को इस तथ्य को समझते हुए नित्य कुछ ऐसे विशेष योगाभ्यास करने चाहिए जिनसे उसका रक्त परिसंचरण सही से हो, 
इसके लिए सबसे विशेष दो योगाभ्यास हैं, शीर्षासन और सर्वांगासन, शीर्षासन नए लोगों और एक उम्र के बाद आसान नहीं है इसलिए सर्वांगासन कर सकते हैं, सर्वांगासन में शीर्षासन के सभी लाभ मिल जाते हैं। ये आसन करने से पहले शौच आदि कर के पेट को खाली कर लीजिए। और ध्यान रखें इस योगासन को करते समय आँखे बंद होने चाहिए।

No comments:

Post a Comment