Friday, 5 July 2024

गुड़गांव पैसे से अमीर और दिल से गरीब शहर।। इसी शहर के साईं दृष्टि अपार्टमेंट में पांचवी मंजिल पर अपने फ्लैट में रात को 8:00 बजे दाखिल होता है मनोज।। मां बाप यूरोप घूमने गए और बहन होस्टल से आई नहीं।। नहा धोकर मनोज ड्राइंग रूम में आता है और बाहर झमाझम बारिश शुरू हो जाती है। ☘

गुड़गांव पैसे से अमीर और दिल से गरीब शहर।। इसी शहर के साईं दृष्टि अपार्टमेंट में पांचवी मंजिल पर अपने फ्लैट में रात को 8:00 बजे दाखिल होता है मनोज।। मां बाप यूरोप घूमने गए और बहन होस्टल से आई नहीं।। नहा धोकर मनोज ड्राइंग रूम में आता है और बाहर झमाझम बारिश शुरू हो जाती है। ☘
                मनोज दूसरी मंजिल पर रहने वाले अपने दोस्त अभिषेक को फोन करता है। अरे आ यार, दो दो पेग मारेंगे और साईं कृपा ढाबे से खाना मंगा लेंगे। अभिषेक आता है तब तक मनोज पैग बना चुका होता है। क्या खाएगा यार अभिषेक। अरे यार मनोज कुछ भी मंगा ले। 🌸🌸
               हेलो साईं कृपा ढाबा।। जी सर।। नोट करो, एक दाल मखनी, हाफ बटर चिकन, तीन नान और आधा किलो फिश फ्राई, 506 साईं दृष्टि अपार्टमेंट में भेज दो, कितना टाइम लगेगा।। जी आधा घंटा।। अरे आधा घंटा बहुत ज्यादा है 30 मिनट में भेजो ना हा हा हा।।  नहीं सर आधा घंटा ही लगेगा। चलो ठीक है भेजो पर यदि आधा घंटा से ज्यादा लगा तो मैं पैसे नहीं दूंगा।। ठीक है सर।। 🌷🌷
               बाबूजी, ओ बाबू जी, छाते वाले बाबू जी  कृपा करके यह पता बता दो।। राहगीर बिल पर लिखा पता देखता है 506 साईं दृष्टि अपार्टमेंट। अरे यह तो सामने ही है। तुम बुरी तरह से भीगे हुए हो और कितनी देर हो गई तुम्हें यहां खड़े। क्या नाम है तुम्हारा।। बाबूजी राम प्रकाश नाम है हमारा और आधे घंटे से ज्यादा हो गया यहां खड़े खड़े। खाने की होम डिलीवरी देने आया था। 🌼🌼
            अरे भाई गुड़गांव का तो नियम है यदि 30 मिनट से ज्यादा हो गए तो कोई पैसे नहीं देगा। तुम फोन कर लेते या किसी और से पता पूछ लेते। रामप्रकाश, बाबूजी अभी 5 दिन ही हुए हैं मुजफ्फरपुर से आए हुए। सेठ ने कहा पहले काम देखूंगा फिर मोबाइल भी दिलवा दूंगा। और बारिश के कारण आप पहले हो जिसे मैंने सड़क पर देखा। 🍀🍀
             राहगीर, अरे मुजफ्फरपुर से इतनी दूर। कौन-कौन है तुम्हारे घर में और यहां कितनी तनख्वाह मिल जाती है। रामप्रकाश -- बाबूजी बूढ़े मां बाप, पत्नी और एक 2 साल की बच्ची पर भगवान का शुक्र है मुजफ्फरपुर में फैली बीमारी में मेरी बेटी को कुछ नहीं हुआ। और बाबूजी पुराने लोगों को तो 10 -12 हजार मिल जाते हैं पर मैं नया हूं मुझे सेठ जी ने 4500 रुपए देने को कहा है। बाबूजी दो टाइम का खाना और रहना फ्री। मैं तो यहां अकेला हूं 500 रख लूंगा और 4000 घर भेज  दूंगा।। 🌿🌿
            राहगीर ने बिल देखा 675 रुपए। फिर उसने साईं दृष्टि की ओर नजर दौड़ाई और समझ गया कि यहां तो उसे पैसे मिलेंगे नहीं। फिर उसने साईं कृपा ढाबे पर बैठे सेठ जी के बारे में सोचा। और उसे पता था सेठ राम प्रकाश के 675 रुपए काट लेगा। 4500 में से 675।। राहगीर भी कोई अमीर आदमी नहीं था पर वह बुरी तरह से विचलित हो चुका था। उसने ₹675 निकाल कर राम प्रकाश को दिए और कहा वह सामने 506 में चुपचाप खाना दे आओ। प्यार से चार गाली सुन लेना। यह गुड़गांव है मेरे भाई यहां इमारतें बहुत बड़ी है और दिल बहुत छोटे हैं। मैं भी जौनपुर से हूं। 🍁🍁
              रामप्रकाश सोच रहा था कि साईं दृष्टि और साईं कृपा बिहार और ईस्टर्न यूपी पर कब होगी।। राहगीर ने रामप्रकाश के कंधे पर हाथ रखा और आगे बढ़ गया...............!!!! 
रामप्रकाश ने फ्लैट की घंटी बजाई और अंदर से आवाज आई कौन है।। सर आपका खाना।। मनोज के अंदर से ब्लैक लेबल के पेग ने बोलना शुरू करा,  यह आने का टाइम है आधा घंटा कहकर 1 घंटे में आते हो, वहां रख दो खाना और भाग कोई पैसे वैसे नहीं है।।
रामप्रकाश को राहगीर की बात ध्यान आ गई और उसने कहा जो हुकुम हुजूर और चल दिया.....।।।
दोस्तों आप भी कोशिश करना डिलीवरी ब्वॉय पर साईं दृष्टि और साईं कृपा बनाए रखने की। 
🙏🙏🙏🙏🙏🙏🙏🙏🙏🙏🙏🙏🙏🙏🙏
फिर से शानदार पोस्टर Arnav Johari    ❤️

No comments:

Post a Comment