पूर्वोत्तर रेलवे, इज्जतनगर मंडल,
प्रेस विज्ञप्ति
बरेली 11 अप्रैल, 2022ः रेलवे प्रशासन द्वारा ग्रीष्मकाल में यात्रियों की होने वाली अतिरिक्त भीड़ को ध्यान में रखते हुए ग्रीष्मकालीन विशेष गाड़ियों का संचलन किया जा रहा है। इसमें यात्रा करने वाले यात्रियों को कोविड-19 के संबंध में समय-समय पर जारी सभी मानकों का पालन करना है।
- 05053 गोरखपुर-बांद्रा टर्मिनस विशेष गाड़ी 15 अप्रैल से 24 जून, 2022 तक प्रत्येक शुक्रवार को गोरखपुर से तथा 05054 बांद्रा टर्मिनस-गोरखपुर विशेष गाड़ी 16 अप्रैल से 25 जून, 2022 तक प्रत्येक शनिवार को बांद्रा टर्मिनस से चलाई जाएगी। यह गाड़ी अपने यात्रा मार्ग में खलीलाबाद, बस्ती, गोण्डा, ऐशबाग, कानपुर सेंट्रल, कन्नौज, फर्रूखाबाद, कासगंज, मथुरा जं., अछनेरा, भरतपुर, गंगापुर सिटी, कोटा, रतलाम, वडोदरा, भरुच, सूरत, वापी तथा बोरीवली स्टेशनों पर रुकेगी।
- 09191 बांद्रा टर्मिनस-कानपुर अनवरगंज विशेष गाड़ी 14 अप्रैल से 16 जून, 2022 तक प्रत्येक बृहस्पतिवार को बांद्रा टर्मिनस से तथा 09192 कानपुर अनवरगंज-बांद्रा टर्मिनस विशेष गाड़ी 15 अप्रैल से 17 जून, 2022 तक प्रत्येक शुक्रवार को कानपुर अनवरगंज से चलाई जाएगी। यह गाड़ी अपने यात्रा मार्ग में फर्रूखाबाद, कासगंज, मथुरा जं., अछनेरा, भरतपुर, हिन्डौन सिटी, गंगापुर सिटी, कोटा, भवानी मंडी, शामगढ़, रतलाम, वडोदरा, सूरत, वापी तथा बोरीवली स्टेशनों पर रुकगी।
No comments:
Post a Comment