*देश विदेश की मौसम की भविष्यवाणी हमारेअलका शिप्रा वैष्णवी ज्योतिष मौसम और विज्ञान अनुसंधान केंद्र के विश्वविख्यात ज्योतिषी मौसम के विशेषज्ञ और देसी कहावतों के विशेषज्ञ लोगों के अनुसार कल की तरह आज भी जौनपुर और आसपास तथा बंगाल से पंजाब तक उत्तर भारत के अधिकांश भागों में खुली और चटक धूप होगी तेज हवाएं चलती रहेंगी लेकिन कल से बंगाल बिहार उड़ीसा में मौसम तेजी से बदल जाएगा और 19 अगस्त से 22 अगस्त के बीच बिहार उत्तर प्रदेश दिल्ली पंजाब हरियाणा उत्तराखंड हिमाचल और नेपाल भूटान सिक्किम में जोरदार वर्षा होने की प्रबल संभावना है*
*इस वर्ष उत्तर भारत के उपर्युक्त प्रदेशों और क्षेत्रों में औसतन 100 सेंटीमीटर वर्षा के मुकाबले अभी तक औसतन 20 सेंटीमीटर वर्षा हुई है जिसके कारण धरती पूरी तरह शुष्क हो चुकी है और फल फसलों सब्जियों मनुष्य जीव जंतुओं पर इसका बहुत विपरीत प्रभाव पड़ा है इसके पहले भी हमारे केंद्र द्वारा भविष्यवाणी की गई थी कि 12 अगस्त से लेकर 31 अगस्त के बीच कम से कम 10 दिनों तक वर्षा होगी और सूखे जैसी स्थिति में समाप्त हो जाएंगे अभी आज 17 अगस्त की तारीख तक 2 दिन वर्षा हो चुकी है और बचे हुए दिनों में 8 दिन वर्षा होना निश्चित है और हमारे केंद्र का आकलन है कि इस दौरान 25 से लेकर 35 सेंटीमीटर तक की वर्षा विभिन्न क्षेत्रों में होगी जिससे भीषण सूखा से लोगों को बहुत राहत मिलेगी*
*उड़ीसा मध्य प्रदेश महाराष्ट्र और गुजरात के भाग एक बार फिर से प्रबल वर्षा और बाढ़ तथा जल प्लावन की चपेट में आएंगे और आज तथा कल गुजरात राजस्थान के दक्षिणी भाग महाराष्ट्र के कुछ भागों और मध्य प्रदेश तथा पाकिस्तान के दक्षिणी भागों में भयंकर वर्षा योग से जनजीवन अस्त व्यस्त हो जाएगा इसी दौरान दक्षिण भारत में हल्की वर्षा का योग बन रहा है*
*हमारे केंद्र की भविष्यवाणी के अनुसार ही अमेरिका यूरोप में कई 100 वर्षों का सबसे भीषण सूखा पड़ा और गर्मी ने सैकड़ों वर्षो का कीर्तिमान तोड़ दिया और भीषण आग लगने की घटनाओं ने भी सारे कीर्तिमान ध्वस्त कर दिए अभी वहां और भी विकट स्थितियां होंगी और जल की कमी हो जाएगी और बर्बादी का भयंकर दृश्य पैदा होगा ऐसा इसलिए है कि इन देशों में औद्योगिकरण भौतिकता एवं प्रदूषण चरम पर पहुंच गया है*
*अंटार्कटिका ऑस्ट्रेलिया अफ्रीका के दक्षिणी भाग और दक्षिणी अमेरिका के आधे भागों में भयंकर ठंड जारी रहेगी और प्रचंड बर्फबारी भी होगी अंटार्कटिका के अनेक भागों में तापमान -70 से -90 तक पहुंच जाएगा जबकि दक्षिण पूर्वी एशिया कांगो और अमेजन बेसिन में जोरदार वर्षा जारी रहेगी सितंबर महीने में दुनिया में दो प्रबल चक्रवात आएंगे एक भीषण भूकंप और कई हल्के भूकंप आने की प्रबल संभावना है*
*25 अगस्त से 31 अगस्त के बीच भारत में विशेषकर उत्तर मध्य और पश्चिमी भारत में वर्षा का एक और बड़ा क्रम शुरू होगा और इससे भी पर्याप्त वर्षा तेज हवाओं बिजली की चमक गरज और वज्रपात के साथ होगी कहीं कहीं भयंकर और भीषण वर्षा का भी योग है*
*इस वर्ष जाड़ा हर वर्ष की अपेक्षा लगभग 1 महीने पहले शुरू होने की संभावना है मध्य सितंबर से ही इसका असर दिखने लगेगा बीच-बीच में चटक तेज धूप और गर्मी भी पड़ेगी लेकिन रात का और सुबह का मौसम लगातार ठंडा होता चला जाएगा और ऐसी आशा की जा सकती है कि 25 सितंबर तक गुलाबी ठंड पड़ने लगेगी और 25 अक्टूबर आते-आते ठंड का अच्छा खासा असर दिखने लगेगा इन सभी भविष्यवाणियां और आकलन को प्रमाण के तौर पर रखा जा सकता है*
*क्योंकि हमारे केंद्र के लोग वास्तव में कठोर परिश्रम करके गणित विज्ञान भारतीय ज्योतिष और पंचांग तथा देशी कहावतों और उपग्रह से प्राप्त चित्रों का भली-भांति कर्तव्य निष्ठा और ईमानदारी से सूक्ष्म विवेचन और विश्लेषण करते हैं और ईश्वर की कृपा मिलती रहती है इसलिए 46 वर्षों से हम लोगों की भविष्यवाणियों की औसत सफलता 95% से ऊपर रहती है जो एक चमत्कार और जादू है इसमें आप सभी का सहयोग प्रेरणा प्रोत्साहन भी शामिल है*
*डॉ दिलीप कुमार सिंह मौसम विज्ञानी ज्योतिष शिरोमणि और निदेशक अलका शिप्रा वैष्णवी ज्योतिष मौसम और विज्ञान अनुसंधान केंद्र साथ में श्रीमती पदमा सिंह डॉक्टर श्वेता कन्हैया लाल पांडे डॉ मानवेंद्र मनीष कुमार पांडे एसके उपाध्याय के राय सुरेश कुमार वर्मा और राजकुमार मौर्य*
No comments:
Post a Comment