*विकास प्राधिकरण में व्याप्त भ्रष्टाचार से खिन्न इमरान अंसारी ने दिया धरना: बैठे भूख हड़ताल पर*
*विकास प्राधिकरण मैं फैले भ्रष्टाचार की मुख्यमंत्री योगी से करेंगे शिकायत: एसडीए अधिकारियों में हड़कंप*
*सहारंनपुर (समाचार AUM News):* आज यानी बुधवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का सहारनपुर आगमन होना है जहां वह कई स्थानों का निरीक्षण करेंगे। नगर निगम सहारनपुर में भी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का दौरा संभावित है। इस बीच राष्ट्रीय मुस्लिम मंच के कार्यकर्ता इमरान अंसारी ने विकास प्राधिकरण में व्याप्त भ्रष्टाचार को लेकर मोर्चा खोल दिया है। कल उन्होंने भ्रष्टाचार में लिप्त एसडीए अधिकारियों के विरुद्ध धरना और भूख हड़ताल की धमकी को लेकर एक वीडियो जारी किया था। जिसे चौधरी इमरान आज अमलीजामा पहनाते हुए धरना स्थल पहुंच कर भूख हड़ताल पर बैठ गए हैं। इमरान का कहना है उनकी बात नहीं सुनी जा रही। उनके द्वारा प्राधिकरण के कार्यकलापों की अनेक बार शिकायतें की जा चुकी हैं। यहां तक की मुख्यमंत्री पोर्टल भी एसडीए अधिकारियों द्वारा किए जा रहे भ्रष्टाचार की शिकायतें की गई हैं जिस पर कोई कार्रवाई आज तक नहीं हुई है।
इमरान अंसारी की भूख हड़ताल को लेकर विकास प्राधिकरण अधिकारियों में हड़कंप मचा हुआ है। चौधरी इमरान का कहना है कि एसडीए अधिकारी सरकार को भारी राजस्व हानि पहुंचाने में लगे हैं। विकास प्राधिकरण प्रदेश को राजस्व हानि पहुंचाने में प्रथम स्थान पर है। इमरान ने विकास प्राधिकरण अधिकारियों कर्मचारियों के विरुद्ध गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि इनके द्वारा निर्माण कर्ताओं से मिलीभगत कर नगर के अनेक स्थानों पर अवैध निर्माण कराए गए हैं और यह सिलसिला लगातार जारी है।
गौरतलब है नगर की प्राइम लोकेशन पर लक्ष्मी टाकीज़ में लगातार हो रहा व्यावसायिक अवैध निर्माण किसी से छुपा नहीं है। यहां तक कि कई पूरी-पूरी अवैध कॉलोनियां वजूद में आ चुकी हैं जैसे ग्रीन सिटी, कॉसमॉस, पैरामाउंट टूलिप, पैरामाउंट, गार्डन, कृष्णा एनक्लेव, गोकुल एनक्लेव आदि। व्यावसायिक अवैध निर्माण के मामले में अंबाला रोड, दिल्ली रोड, बेहेट रोड़, जनता रोड, चिल्काना रोड, लोहानी सराय गुरुद्वारा रोड, भी किसी से पीछे नहीं, इन स्थानों पर बड़े-बड़े अवैध निर्माण या तो हो चुके हैं या फिर एसडीए के संरक्षण में आज भी जारी हैं।
हाल फिलहाल हुए नव निर्माणों की जांच कराई जाए तो विकास प्राधिकरण के क्रियाकलाप सबके सामने होंगे।
एक और मुख्य बात वह यह कि अवैध निर्माण को लेकर भू-माफियाओं का Nexus एसडीए के साथ मिलकर कार्य कर रहा है। इनके द्वारा सरकारी संपत्ति तक को नहीं बख्शा गया। भू माफियाओं द्वारा वक़्फ, रेलवे नुज़ूल, आदि संपत्तियों को क़ब्जा कर अवैध निर्माण कराए गए हैं।
काफी समय पहले देहली रोड पर रेलवे से बिना अनुमति लिए लाइन के बीच से रास्ता देकर तीन बड़ी कॉलोनीज़ खानापूर्ति करते हुए एसडीए द्वारा पास कर दी गई थीं। हाल ही में यह मामला सहारनपुर पहुंचे रेल मंत्री के सम्मुख प्रेस वार्ता के दौरान पत्रकार जे.ए एम गांधी ने उठा था। हालांकि इस मामले में तीनों ही कॉलोनीज़ को अब जाकर नोटिस जारी किए गए हैं।
सरकार को राजस्व हानि पहुंचाने में जहां एसडीए अधिकारी कर्मचारी सम्मिलित हैं वहीं कई तथाकथित दलाल क़िस्म के आर्किटेक्ट और so-called पत्रकार भी अवैध निर्माण कर्ताओं के सहयोगी बनकर अवैध धन उगाही में लगे हैं, यह गंभीर जांच का विषय है।
प्राधिकरण अधिकारियों एवं कर्मचारियों और इनसे जुड़े दलालों की संपत्तियों की जांच हो तो कई चौकानेवाले बड़े खुलासे हो सकते हैं।
एसडीए विभाग और उसके कर्मचारी सरकार को कितनी बड़ी आर्थिक हानि पहुंचा चुके हैं इसका अनुमान भी नहीं लगाया जा सकता। आश्चर्य तो तब होती है जब चारों ओर से विकास प्राधिकरण विभाग की शिकायतें होने के बावजूद भी इस पर कोई कार्यवाही नहीं की जाती।
देखना दिलचस्प होगा चौधरी इमरान अंसारी की विकास प्राधिकरण में व्याप्त भ्रष्टाचार को लेकर धरना और भूख हड़ताल कितनी सफल होती है। क्या मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सहारनपुर आगमन के उपरांत इसका संज्ञान लेंगे!?
*रिपोर्ट: एस.एम.वासिल/ सतीश शाह*
No comments:
Post a Comment