Monday 20 March 2023

दिनभर की बड़ी खबरों से शुरुआत करते हैं। क्या रहा खास।*

*👉 दिनभर की बड़ी खबरों से शुरुआत करते हैं। क्या रहा खास।*

*1- बांदा।* कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी दीपा रंजन की अध्यक्षता में जिला स्वच्छता समिति की बैठक हुई।
     जिसमें जिलाधिकारी दीपा रंजन ने 18 ग्रामों को मॉडल गांव बनाए जाने की समीक्षा की।

*2- बांदा।* कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी दीपा रंजन की अध्यक्षता में विभिन्न जनपद में निर्माणाधीन परियोजनाओं एवं निर्माण कार्यों की समीक्षा बैठक आयोजित हुई।

*3- बांदा।* पुलिस अधीक्षक अभिनंदन में पुलिस ट्रांसफर को लेकर फेरबदल किया।
     जिसमें शहर कोतवाल से लेकर 34 पुलिसकर्मियों की इधर से उधर पोस्टिंग की।

*4- बांदा।* रानी दुर्गावती मेडिकल कॉलेज में सम्मान समारोह वा आशा सम्मेलन का आयोजन हुआ।

*5- बांदा।* फॉरेस्ट विभाग एवं स्वयंसेवी संस्थाओ द्वारा विश्व गौरैया दिवस मनाया गया।

*6- बदौसा/बांदा।* दुबरिया स्थित ए एम बी मेमोरियल स्कूल में वार्षिक उत्सव धूम-धाम से मनाया गया। साथ ही विज्ञान प्रदर्शन और आर्ट गैलरी का आयोजन किया गया।

*7- नरैनी/बांदा।* नरैनी ब्लॉक के सभागार में साहू राठौर महासभा ने मां कर्मा बाई का जन्म उत्सव मनाया।

*8- बांदा।* अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस सप्ताह में कौशल केंद्र अतर्रा पैरामेडिकल साइंस इंस्टिट्यूट एंड अपोलो टेलीमेडिसिन शाखा अतर्रा द्वारा थाना की 12 महिला आरक्षीयों को कोतवाली प्रभारी अनूप दुबे की अध्यक्षता में कार्यक्रम को संपन्न किया गया।

*9- बांदा।* योगेंद्र देव लोधी क्षत्रिय यूनियन का अध्यक्ष बने।
     ब्रह्मानंद इंटर कॉलेज अतर्रा चुंगी चौकी लोधी क्षत्रिय एंप्लाइज यूनियन की बैठक हुई जिसमें नई कार्यकारणी का गठन किया गया।

*10- कमासिन/बांदा।* आदर्श ग्रामीण उत्थान समिति के संयोजकत्व में कस्बे में ब्लाक खंड स्तरीय नेत्र शिविर का आयोजन हुआ।

*11- जसपुरा/बांदा।* ग्राम सिकहुला के ग्रामीणों ने आवाज दिला जाने को लेकर जिलाधिकारी को शिकायती-पत्र के माध्यम से अपनी मांग उठाई।

*12- अतर्रा/बांदा।* पुनाहुर गांव के ग्रामीणों ने आबादी के बीच शराब की दुकान खोलने को लेकर विरोध किया और उप जिलाधिकारी अतर्रा शिकायती पत्र दिया।
        
*13- बांदा।* कल 22 मार्च को नवरात्र के अवसर पर रामलीला के मंडप में सुंदरकांड और दुर्गा सप्तशती का नियमित पाठ होगा।

*14- बांदा।* बीपीएल कार्ड धारकों को चीनी मिले जिसको लेकर समाजसेवी असद अली ने जिलाधिकारी को मांग-पत्र दिया।

*15- बांदा।* ₹200 मामले को लेकर दिव्यांग दंपत्ति ने अस्पताल में हंगामा किया।
     एक्स-रे के नाम पर टेक्नीशियन ने मांगे थे ₹200 रुपए।

*16- बांदा।* पुलिस अधीक्षक ने किया वार्षिक निरीक्षण।

*17- बांदा।* देहात कोतवाली क्षेत्र के लामा गांव में घर से दुकान जा रहे हैं 65 वर्षीय संभू सेन को पीछे से आ रहे बाइक सवार ने जोरदार टक्कर मार दी जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसके इलाज के दौरान उसकी दर्दनाक मौत हो गई घर वालो ने डॉक्टर पर लगाया लापरवाही का आरोप।

*18- कमासिन/बांदा।* कमासिन थाना क्षेत्र के बगलन पुरवा निवासी 16 वर्षीय छुट्टन किसी काम से बबेरू गया हुआ था उसके बाद देर रात घर वापस आते समय टूटे पेड़ से उसकी गाड़ी टकरा गई जिससे वह घायल हो गया।

      *(प्रकाश गुप्ता)* 
*जिला संवाददाता- बांदा*

No comments:

Post a Comment