आज राष्ट्रीय विधिक सेवा दिवस के अवसर पर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण जौनपुर के अध्यक्ष एवं जिला जज सुशील कुमार शशि की अध्यक्षता एवं अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश सचिव पूर्णकालिक प्रशांत कुमार सिंह की देखरेख में एक विधिक साक्षरता जागरूकता दिवस जनपद कारागार जौनपुर में आयोजित किया गया। ऐसा कर पर अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश प्रशांत कुमार सिंह डिप्टी चीफ डिफेंस काउंसिल डॉक्टर दिलीप कुमार सिंह जनपद कारागार अधीक्षक पवन कुमार त्रिवेदी जेलर सुभाष चंद्र पांडे ए डेप्युटी जेलर नंदकिशोर गौतम एवं सुषमा शुक्ला प्राधिकरण के सुनील कुमार मौर्य एवं पैरा लीगल वालंटियर शिव शंकर सिंह सुनील कुमार गौतम एवं सुभाष यादव एवं समस्त कैदी उपस्थित रहे।
इस अवसर पर सचिव पूर्ण काली प्रशांत कुमार सिंह के द्वारा विधिक दिवस के महत्व के बारे में बताते हुए जेल के कैदियों को उनके अधिकार और कर्तव्य का विस्तार से वर्णन किया गया और बताया गया कि यदि उन्हें निशुल्क अधिवक्ता सहित कोई भी विधिक जानकारी चाहिए तो वह तत्काल जेल अधिकारियों के माध्यम से प्राधिकरण को सूचित करें इसके साथ ही उन्होंने कैदियों को स्वास्थ्य के बारे में उचित खान-पान के बारे में और जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के कार्यों के बारे में विस्तार से बताया और प्राधिकरण में कार्यरत पैरा लीगल वालंटियर पैनल लायर्स फ्रंट ऑफिस एवं डिफेंस काउंसिल और अन्य कार्यों के बारे में विस्तार से बताया। उन्होंने इस दिन को ऐतिहासिक बताते हुए इसे न्याय के क्षेत्र में क्रांतिकारी कदम बताया
राष्ट्रीय विधिक सेवा दिवस के अवसर पर इस सेमिनार का संचालन करते हुए डिप्टी चीफ डिफेंस काउंसिल डॉक् दिलीप कुमार सिंह ने बताया कि राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण की स्थापना 1987 में की गई थी और 1995 ई को इसकी स्मृति में 9 नवंबर को प्रत्येक दिन साल विधिक दिवस संपूर्ण भारत में मनाया जाता है उन्होंने बताया कि कोई भी व्यक्ति जिसकी आमदनी ₹300000 वार्षिक से कम है प्राधिकरण की सभी सेवाओं का निःशुल्क लाभ ले सकता है। उन्होंने बंदियों को अनुशासन बनाए रखने और प्राप्त सुविधाओं का लाभ उठाने को प्रेरित किया उन्होंने कहा कि जेल में बंद कैदियों को घने अंधकार में विधिक सेवा प्राधिकरण दिवस आशा की सुनहरी किरण है
इस अवसर पर जिला कारागार अधीक्षक पवन कुमार त्रिवेदी जेलर सुभाष पांडे एवं नंदकिशोर गौतम तथा सुषमा शुक्ला ने बंधिया को हर प्रकार की विधि सहायता देने का आश्वासन दिया और उनको प्राप्त सभी सुविधाओं को देने हेतु हर संभव प्रयास करने की बात कही साथ ही उन्होंने कैदियों को स्वच्छता अनुशासन और कर्तव्य के बारे में बताते हुए कहां की जेल से मुक्त होने के बाद में एक अच्छे और विधि पसन्द नागरिक बनने का प्रयास करेंगे विधि और न्याय की मंशा पूरी करने हेतु हर संभव प्रयास करने का आश्वासन दिया
No comments:
Post a Comment