जरवल में कड़ी सुरक्षा के बीच 96.52 प्रतिशत मतदान
बहराइच। जरवल में कड़े सुरक्षा बंदोबस्त के बीच एमएलसी चुनाव के लिए वोट डाले गए। सुरक्षा की दृष्टि से यूपी पुलिस के अतिरिक्त केंद्रीय अर्धसैनिक बलों की भी तैनाती की गई है मतदान शांतिपूर्वक संपन्न हुआ कुल 202 मतदाताओं के सापेक्ष 194 मत पड़े। आठ मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग नहीं किया है। उप जिलाधिकारी महेश कुमार कैथल व क्षेत्राधिकारी कमलेश कुमार सिंह ने मतदान के दौरान पोलिंग बूथों का निरीक्षण कर मतदान कर्मियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिये है सुरक्षा की दृष्टि से उत्तर प्रदेश पुलिस के अलावा केंद्रीय अर्धसैनिक बलों की तैनाती की गई है। एमएलसी चुनाव में भाजपा की प्रज्ञा त्रिपाठी और समाजवादी पार्टी के अमर यादव के बीच सीधा मुकाबला है विकासखंड में कुल 202 मतदाता है जिसमें से कुल 194 मत पड़े। कुल हुए 96 पॉइंट 52 प्रतिशत मतदान में 95 महिलाएं का 99 पुरुषों ने मतदान किया।
No comments:
Post a Comment