Wednesday, 13 May 2026

राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण नई दिल्ली के आदेश एवं राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण लखनऊ के निर्देश पर ...

राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण नई दिल्ली के आदेश एवं राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण लखनऊ के निर्देश पर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्व वरदान में एक विधिक साक्षरता जागरूकता शिविर का आयोजन जनपद न्यायाधीश अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देश पर जनक कुमारी इंटरमीडिएट कॉलेज सिविल लाइंस जौनपुर में आयोजित किया गया
 इस अवसर पर सिविल जज सचिव पूर्ण काली के सुशील कुमार सिंह डिप्टी चीफ डिफेंस काउंसिल डॉक्टर दिलीप कुमार सिंह क्षेत्रीय वन अधिकारी शालिनी चौरसिया ‌ जिला चिकित्सालय की परामर्शदाता सीमा सिंह डाटा परिवार न्यायालय देवेंद्र कुमार यादव प्रधानाचार्य जनक कुमारी इंटर कॉलेज शंकर बहादुर सिंह एवं ‌ पुलिस विभाग के अधिकारी प्राधिकरण के सुनील कुमार मौर्य राकेश कुमार यादव एमपीएलबी शिव शंकर सिंह छात्र-छात्राएं और शिक्षक गण उपस्थित रहे 
विधिक साक्षरता जागरूकता संगोष्ठी को संबोधित करते हुए सचिव पूर्ण कालिक सुशील कुमार सिंह ने प्राधिकरण के कार्य प्राधिकरण के द्वारा दिए जा रही सहायता के बारे में बताते हुए नशा उन्मूलन बच्चों को 18 वर्ष की आयु के बाद ही मोटर वाहन चलाने ड्राइविंग लाइसेंस और इंश्योरेंस बीमा साथ रखने के बारे में विस्तार से बताते हुए कहा कि यदि पीड़ित प्रताड़ित लोगों की महिलाओं की लड़कियों की प्रार्थना कहानी सुनी नहीं जाती तो वह वह प्राधिकरण की सहायता ले सकते हैं 

इसी क्रम में डॉक्टर दिलीप कुमार सिंह शालिनी चौरसिया सीमा सिंह देवेंद्र कुमार यादव के द्वारा राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण जिला विधिक सेवा प्राधिकरण राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण और मध्यस्थता केंद्र फ्रंट ऑफिस लीगल एड डिफेंस सिस्टम ‌ पैनल लाऔर और वॉलिंटियर्स सिस्टम  ‌ प्री लिटिगेशन मुकदमा ‌ जेल विजिटरके बारे में विस्तार से जानकारी दी गई।

सुलहयोग्य कोई भी सिविल क्रिमिनल बैंक बीमा चेक बाउंस किराएदारी बैंक बीमा रिचार्ज मुकदमे मध्यस्थता केंद्र क्या राष्ट्रीय लोक अदालत में सरलता से निस्तारित किए जाते हैं जहां कोर्ट फीस वापस हो जाती है और यह अंतिम निर्णय होता है जिसकी कोई अपील पुनरीक्षण नहीं होता । 

इसके अतिरिक्त लीगल एड डिफेंस सिस्टम के बारे में बताया गया जहां गरीब पीड़ित प्रताड़ित निर्धन और जेल में बंद लोगों को विद्वान अधिवक्तागण के द्वारा निशुल्क सहायता दी जाती है ‌ 15100 101 1098 1912 और 100 जैसे नंबरों को हमेशा याद रखना और आपातकाल में सहायता मांगने के बारे में विस्तार से बताया गया।


इस कार्यक्रम का संचालन डॉक्टर दिलीप कुमार सिंह उपमुख्य  प्रतिरक्षा सलाहकार के द्वारा की गई और आभार प्रधानाचार्य जंग बहादुर सिंह के द्वारा किया गया।

No comments:

Post a Comment