रामपुर। अखिल भारतीय मुस्लिम महासंघ राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं भाजपा के समर्पित कार्यकर्ता ने सपा के तथाकथित कद्दावर नेता एवं पूर्व मंत्री आजम खां के भाजपा में शामिल होने की अटकलों पर विराम लगाते हुए कहा कि *भटकाने भड़काने बहकाने वाले नेता है इनकी जरूरत राष्ट्र को भी नहीं है उनकी जहां जरूरत है वह वहां पर ही सही है* देश आग लगाने वालों को नहीं आग बुझाने वालों को पसंद करता है *आजम खान दाऊद इब्राहिम ओसामा बिन लादेन जैसे नामों की तरह जाना जाने वाला एक नाम है* मेरा मानना है कि भाजपा कभी भी ऐसे व्यक्ति को अपनी पार्टी में शामिल नहीं कर सकती जो *भारत मां को डायन और कारसेवकों का हत्यारा हो* भू माफिया के साथ-साथ लोगों के ऊपर बेइंतेहा जुल्म किये हो।
फरहत अली खां ने प्रेस को जारी बयान में कहा कि पिछले दिनों आजम खां के झूठे मीडिया प्रभारी फसाहत शानू ने सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव पर गंभीर आरोप लगाये थे उसके बाद से सोशल मीडिया पर लगातार यह वायरल हो रहा हैं कि जेल में बंद आजम खां भाजपा में शामिल हो सकते हैं। उन्होने कहा कि ऐसे व्यक्ति जिसने सत्ता के नशे में चूर होकर रामपुर की गरीब व बेसहारा अवाम के खिलाफ जुल्मों सितम की इंतेहा की हो और यूनिवर्सिटी के नाम पर किसानों की जमीनों पर कब्जा किया हो जिसके खिलाफ सौ से अधिक मुकदमें दर्ज हैं ऐसे व्यक्ति को भाजपा अपनी पार्टी में शामिल कैसे कर सकती हैं। *आजम खान और उसके इनामी अपराधी मुंडे भाजपा में तो क्या राष्ट्र की मुख्यधारा में शामिल नहीं हो सकते* उन्होने कहा कि सोशल मीडिया में वायरल हो रहीं खबरों को वह पूरी तरह से खंडन करते हैं। भाजपा एक अनुशासित पार्टी हैं और वह अनुशासन में रहकर ही काम करती हैं। भाजपा में अपराधिक प्रवृत्ति के लोगों के लिए कोई जगह नहीं हैं इसलिए आजम खां या इन जैसे किसी भी नेता का भाजपा में शामिल होना मुमकिन ही नहीं हैं। उन्होने कहा कि आजम खां अपनी काली करतूतों के कारण जेल की सलाखों के पीछे पिछले दो सालों से बंद हैं और जेल से रिहा होने के लिए वह दल बदल कर भाजपा में आना चाह रहे हैं लेकिन ऐसा होने वाला नहीं हैं। पूरे देश के मुस्लिमों को भाजपा हर प्रकार की सुविधाएं दे रहीं हैं और भाजपा सरकार में मुसलमानों पर अत्याचार या बदले की भावना से काम नहीं हो रहा हैं इसलिए अब मुसलमानों को समझ लेना चाहिए कि *मुसलमानों का नेतृत्व करने वाले अपनी रिहाई के लिए किस हद तक गिर सकते हैं*। इसलिए मुसलमानों को अब खुलकर भाजपा के साथ आकर आने वाले लोस के उपचुनाव में भाजपा प्रत्याशी को जिताकर भारी वोटो जीत दिलाना हैं ताकि ऐसे नेताओं की पोल खुल सके और भाजपा व मुस्लिमों की बीच दूरी कम हो सकें।
Thanks sriman ji
ReplyDelete