Tuesday, 5 April 2022

नशे का गढ़ बना खुटार,हेरोईन जैसे बिक रही नशीले पदार्थ*

*नशे का गढ़ बना खुटार,हेरोईन जैसे बिक रही नशीले पदार्थ*

*प्रभारी नही लगा रहें लगाम...?*

*सिंगरौली Aum न्यूज*। जिले में एक ओर पुलिस अधीक्षक द्वारा जिले को नशा मुक्त बनाने को लेकर अभियान चलाया जाता है। तो वहीं दूसरी ओर कुछ तथाकथित पुलिसकर्मियों द्वारा निजी स्वार्थ के चलते ऐसे अभियानों पर अंकुस लगा दिया जाता है। जिससे जिला तो दूर गाँव की गलियां भी नशामुक्त नही हो पाती और अवैध नशे का कारोबार और तरक्की करने में जुट जाता है। हम बात कर रहे हैं कोतवाली थाना के खुटार चौकी अंतर्गत खुटार गाँव की जहाँ इन दिनों नशे का कारोबार तेज़ी से फल-फूल रहा है। महंगे से महंगे नशीले पदार्थ खुटार के विभिन्न क्षेत्रों में बिक रहे हैं ऐसा भी नहीं है की स्थानीय खुटार चौकी प्रभारी को इसकी खबर न हो लेकिन बावजूद इसके नशे का कारोबार तेज़ी से अपनी रफ्तार पकड़े हुए है। स्थानीय सूत्रों व नशे की चाह रखने वालों की मानें तो खुटार में गाँजा, हेरोईन, व अनेकों प्रकार के नशीले पदार्थ आसानी से उपलब्ध हो जाते हैं और इनका सीधा संपर्क प्रभारी से होता है जो मासिक लेन-देन पर टिका होता है..?
मामले की सच्चाई जो भी हो लेकिन नशे के कारोबारियों की इन दिनों बल्ले-बल्ले है और नशे के व्यापार को खूब तरक्की मिलती दिखाई दे रही है।

*नशामुक्त अभियान ठंडे बस्ते में...प्रभारी-व्यापारी की चांदी*

जिले में समय-समय पर पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में नशामुक्त अभियान चलाया जाता है। लेकिन इन दिनों ये अभियान ठंडे बस्ते में पड़ा दिखाई दे रहा है ऐसा हम इसलिए भी कह रहे है क्योंकि खुटार में पुलिस चौकी बनने के पूर्व भी अवैध नशे का कारोबार जम के हो रहा था और वही कारोबार आज बुलंदियों पर है। बदला है तो बस नशे के व्यापारियों की तरक्की और भरी है तो प्रभारी की जेब ? अवैध नशे की विक्री पर नकेल कसने में प्रभारी द्वारा कोई रुचि नहीं दिखाई जा रही और ऐसा हो भी क्यों जब आवश्यकताएं गांधी जी के रूप में बराबर अपना स्थान ग्रहण कर रहीं हैं तो फिर कार्यवाही क्यों..? खुटार चौकी पुलिस से स्थानीय लोगों की उम्मीदें जुड़ी थी की प्रभारी के आने के बाद कुछ सुधार हो लेकिन ये उम्मीद अब एक सपना बनके रह गयी है...?

No comments:

Post a Comment