Saturday, 16 July 2022

चांदपुर संपूर्ण समाधान दिवस के अवसर पर जिलाधिकारी उमेश मिश्रा व पुलिस अधीक्षक दिनेश सिंह ने सुनी फरियादे

चांदपुर संपूर्ण समाधान दिवस के अवसर पर जिलाधिकारी उमेश मिश्रा व पुलिस अधीक्षक दिनेश सिंह ने सुनी फरियादे 
संपूर्ण समाधान दिवस में जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने फरियादियों की समस्याएं सुनी शनिवार दोपहर 2:00 बजे तक कुल 51 शिकायती प्रार्थना पत्र आए जिनमें से 7 का ही मौके पर निस्तारण हो सका 15 राजस्व विभाग, 18 पुलिस विभाग, 8 विद्युत विभाग, 7 विकास विभाग, 3 अन्य शिकायतें दर्ज की गई राजस्व विभाग से जुड़ी 7 शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया बिजली विभाग ,विकास विभाग, और अन्य शिकायतों में से किसी का भी मौके पर निस्तारण नहीं हो सका संपूर्ण समाधान दिवस में जिला अधिकारी उमेश मिश्रा पुलिस अधीक्षक दिनेश सिंह उप जिलाधिकारी मांगेराम चौहान पुलिस क्षेत्राधिकारी सुनीता दहिया तहसीलदार चंद्रकांता देवी और अन्य विभागों से जुड़े हुए अधिकारी मौजूद रहे संपूर्ण समाधान दिवस के अवसर पर जिलाधिकारी उमेश मिश्रा ने अधिकारियों को संबोधित करते हुए बताया कि शिकायत कर्ताओं की समस्याओं का निस्तारण जल्द से जल्द किया जाए

No comments:

Post a Comment