Tuesday, 19 July 2022

मनरेगा कार्य में जे सी बी से की गई तालाब की खुदाई,प्रधान एवं तकनीकी सहायक पर सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत करवाने का दिया आदेश*

*मनरेगा कार्य में जे सी बी से की गई तालाब की खुदाई,प्रधान एवं तकनीकी सहायक पर सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत करवाने का दिया आदेश*

विकास खंड शिवपुर के ग्राम पंचायत संकल्पा के लोनियन पुरवा गांव में महात्मा गांधी रोजगार योजना के अंतर्गत तालाब जीर्णोद्धार का कार्य हो रहा था ।इस कार्य में जिसमें जे सी बी का प्रयोग किया जा रहा था। तथा नाबालिगों से कार्य  लिया जा रहा था, जो मनरेगा एक्ट के अंतर्गत सुसंगत नही है। इसकी शिकायत पर खंड विकास अधिकारी शिवपुर डॉ आदित्य तिवारी ने अतिरिक्त कार्यक्रमाधिकारी पवन कुमार पांडेय को ग्राम प्रधान हाजरुन्निशा तथा तकनीकी सहायक इज़हार खान पर सुसंगत धाराओं में प्रथम सूचना रिपोर्ट दर्ज करवाने के लिए आदेशित किया।

No comments:

Post a Comment