Saturday, 13 August 2022

उच्च प्राथमिक विद्यालय दयालवाला के छात्रों द्वारा निकाली गई तिरंगा यात्रा

उच्च प्राथमिक विद्यालय दयालवाला के छात्रों द्वारा निकाली गई तिरंगा यात्रा 
मुकेश कुमार 

थाना मंडावर क्षेत्र के गांव दयालवाला में उच्च प्राथमिक विद्यालय के प्रधानाचार्य विजयपाल सिंह के नेतृत्व में आज विद्यालय से सम्पूर्ण दयालवाला में तिरंगा यात्रा निकाली गई जिसमे स्कूल के समस्त छात्र छात्राओं ने हाथो में तिरंगा लेकर भारत माता की जय के नारे लगाते हुए पूरे जोश के साथ दिखाई दिए  प्रधानाचार्य के नेतृत्व में आजादी के अमृत महोत्सव के अवसर पर हर घर 
तिरंगा अभियान के तहत उच्च प्राथमिक स्कूल से नारायण इंटर कॉलेज के पास से होते हुए प्राइमरी स्कूल के पास से वापस अपने विद्यालय तक यात्रा वापस आई !इस दौरान तिरंगा यात्रा में स्कूल का समस्त स्टाफ अशोक कुमार, नजमुस्तर, स्वाति, अश्वनी कुमार  छात्रो में गविश कुमार, मोहन कुमार, लविश कुमार, इशांत कुमार,द्वारा भारत माता की जय वन्दे मातरम के नारे लगाए गए, साथ ही तिरंगा यात्रा रैली में ग्रामीण भी रहे,

No comments:

Post a Comment