हॉफ मैराथन तिरंगा यात्रा निकाली गई
बिजनौर। स्वतंत्रता दिवस की 75वीं वर्षगांठ के अवसर पर देशभर में 11 अगस्त से 17 अगस्त तक *“आजादी का अमृत महोत्सव”* मनाये जाने हेतु निर्गत कार्ययोजना के क्रम में आज दिना
नगर बिजनौर में पुलिस कार्यालय से शुरु हुई *हॉफ मैराथन तिरंगा यात्रा* चौकी, सिविल लाइन्स से होते हुए शक्ति चौराहा से डाकखाना चौराहा से पुलिस कार्यालय पर ही समाप्त हुई। उक्त दौड़ में उमेश मिश्रा, जिलाधिकारी, दिनेश सिंह, पुलिस अधीक्षक, जनपद बिजनौर, गणमान्य व्यक्तियों, व्यापारियों, संभ्रान्त व्यक्तियों तथा पुलिस परिवार के सदस्यों ने भाग लिया। जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक, जनपद बिजनौर द्वारा उक्त दौड में प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान पर आने पर आने वाले प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया।
No comments:
Post a Comment