हेल्पलाइन सोसाइटी 21 वा लिहाफ वितरण एवं सम्मान समारोह का आयोजन!
(स्योहारा डॉ०उस्मान ज़ैदी)
, हेल्पलाइन सोसाइटी परंपरागत रूप से 21वां लिहाफ वितरण एवं सम्मान समारोह एम क्यू गर्ल्स इंटर कॉलेज मैं आयोजित किया! कार्यक्रम की अध्यक्षता सोहेल जफर संस्था के अध्यक्ष ने की तथा संचालन शिक्षा संघ के अध्यक्ष मास्टर फहीम अहमद सिद्दीकी ने किया! मुख्य अतिथि एसआई वसीम खान नगर पालिका से जे ई सागर मंडल के रूप में रहे!
हेल्पलाइन सोसाइटी आवश्यकतानुसार समाजसेवी कार्यों को समय-समय पर बड़े पैमाने पर अंजाम देती रही है! किंतु परंपरागत रूप से लिहाफ वितरण एवं सम्मान समारोह के माध्यम से अपना विशेष स्थान व पहचान बनाए हुए हैं! आसमानी आफत कड़कड़ाती सर्दी के सितम को ध्यान में रखते हुए! दिसंबर माह से ही जरूरतमंदों को घर घर जाकर लिहाफ सर्दी बचाव हेतु भेंट किए! सोसाइटी की इस पराग दिली को पात्र व्यक्ति सर्दी के इस मौसम में भारी उम्मीदों से बेचैनी के साथ इस लिहाफ वितरण का इंतजार करते रहते हैं! और लिहाफ पाकर इन सभी को अपनी दुआओं से नवाजते हैं! संस्था के अध्यक्ष सोहेल जफर ने कहा कि बिना किसी भेदभाव के जरूरतमंदों की इस कड़कड़ाती सर्दी से बचाव से मिलने वाले खुशी व दुआओं से हमें हौसला और हिम्मत मिलती है! इस पुण्य के काम से दिली सकून तो मिलता है! और ईश्वर भी खुश होता है! संस्था के संरक्षक डॉक्टर कालरा ने कहा कि जरूरतमंदों की हर संभव सहायता करने के लिए सभ्य सामर्थ्य व्यक्तियों को दिल खोलकर सामने आना चाहिए! जिससे गरीब असहाय लोगों के जीवन में पहुंचाने जाने वाली सहायता आकस्मिक संकट का सामना करने का अवसर प्रदान करती है! मुख्य अतिथि एसआई वसीम खान ने कहा कि सोसाइटी के सभी सदस्य एकमत वे एकजुट होने के कारण पिछले 21 वर्षों से लिहाफ वितरण का कार्य बखूबी अंजाम दे रहे हैं! जो आपस में ही मिल बैठकर धनराशि जुटआते हैं! जो इस समाज सेवा को अंजाम देते हैं! जिसकी चौतरफा सराहना की जा रही है! शिक्षा सभा के जिला अध्यक्ष मास्टर फहीम अहमद सिद्दीकी ने कहा कि संकट के समय में जरूरतमंदों के साथ खड़ा होना सबसे बड़ा पुण्य है! किसी एक इंसान की संकट में जान बचाने के लिए उसके साथ खड़ा होना पूरी इंसानियत का साथ देना है! आपसी इस तालमेल से समाज को बल मिलता है! एमक्यू गर्ल्स इंटर कॉलेज के वरिष्ठ लिपिक हाजी अफजाल अहमद ने कहा कि मानव को मानव के काम आना चाहिए मानवता ही सबसे बड़ा धर्म है! किसी भी मानव को संकट के समय सहायता करने से जरूरतमंद को भी खुशी मिलती है! और सहायता करने वालों को भी संतुष्टि प्रदान होती है! और ऊपर वाला भी खुश होता है! लिहाफ वितरण एवं सम्मान समारोह में त्रिनेत्र अनुसंधान जांच एवं फाउंडेशन डिस्ट्रिक्ट बिजनौर यूथ चेयरमैन मन्नान ज़ैदी को उपहार देकर सम्मानित किया गया! तथा पत्रकारों को भी सम्मानित किया गया! तथा कार्यक्रम को सफल बनाने में लव कुमार चौहान संस्था के सेक्रेटरी रईस अहमद दिलशाद ठेकेदार फैज़ी आदि की अहम भूमिका रही!
No comments:
Post a Comment