: *नारियल के लाभ*
नकसीर के लिए
नकसीर की समस्या कई लोगों को हो सकती है। नाक से खून निकलने पर कच्चे नारियल का पानी का सेवन नियमित रूप से करना फायदेमंद होता है। अगर खाली पेट नारियल का सेवन किया जाए तो खून का बहाव बंद हो जाता है।
दिमाग के लिए
नारियल खाने से याद्दाश्त बढती है। नारियल की गरी में बादाम, अखरोट एवं मिश्री मिलाकर हर रोज खाने से स्मृति में बढती है। बच्चों को नारियल खिलाना चाहिए, इससे बच्चों का दिमागी विकास होता है।
मुंहासे के लिए
मुंहासों से निजात दिलाने में भी नारियल बहुत फायदेमंद होता है। नारियल के पानी में खीरे का रस मिलाकर सुबह-शाम नियमित रूप से लगाने से चेहरे के दाग-धब्बे मिटते हैं और चेहरा सुंदर एवं चमकदार होता है। नारियल के तेल में नींबू का रस अथवा ग्लिसरीन मिलाकर चेहरे पर लेप करने से भी मुंहासे समाप्त होते हैं।
[*मोतियों जैसे सफेद दांत पाने के लिए ये जबरदस्त घरेलू उपाय जरूर आजमाएं*
1) आधा चम्मच बेकिंग सोडा में चुटकी भर नमक मिलाएं और इस मिश्रण को ब्रश में लगाकर दांतों पर हल्के-हल्के से मसाज करें। इसके बाद टूथपेस्ट से दांत साफ करें। इस उपाय से दांतों की चमक बढ़ने में मदद मिलेगी।
2) मुंह की दुर्गंध दूर करने के लिए सुबह ब्रश करने के बाद व्हाइट विनेगर में बराबर मात्रा में पानी मिलाकर कुल्ला करें। इस उपाय से मुंह की दुर्गंध दूर होने में मदद मिलती है।
3) दांतों में सड़न लगने से बचाने के लिए 1-2 अखरोट की गिरी को कूटें और इसे टूथपेस्ट में मिलाकर इससे ब्रश करें।
4) दांतों की सफाई करने के लिए स्ट्रॉबेरी का इस्तेमाल भी किया जा सकता है। इसके लिए एक पकी हुई स्ट्रॉबेरी को मैश कर लें, अब उसमें चुटकी भर खाने का सोडा मिलाएं। फिर इसे ब्रश में लगाकर दांतों की सफाई करें।
[:
*चीनी है खतरनाक, इसकी जगह इस्तेमाल करें ये 5 हेल्दी चीजें*
1 देशी खांड और मिश्री -ये मिठास के हेल्दी विकल्प हैं जो आपको मिठास के साथ-साथ भरपूर पोषक तत्व भी देते हैं। इसमें कैल्शियम और मिनरल भरपूर मात्रा में होते हैं। चूंकि इन्हें रिफाइंड नहीं किया जाता जिसके कारण ये नुकसान की जगह आपको फायदा देते हैं।
2 कोकोनट शुगर - कोकोनट शुगर भी चीनी का बढ़िया विकल्प है। इसे नारियल के पेड़ से निकलने वाले मीठे द्रव्य को इकट्ठा कर बनाया जाता है। हालांकि इसमें कैलोरी तो चीनी के बराबर ही होती है लेकिन ग्लाइसेमिक इंडेक्स शुगर से कम होती है। लेकिन आपका शरीर इसे आसानी से पचा लेता है।
3 डेट्स शुगर - खजूर हमेशा से मिठास का एक हेल्दी विकल्प रहा है। सूखे खजूर को भूनकर इन्हें पीस लें और चीनी की जगह इसका इस्तेमाल करें। हालांकि चाय कॉफी में इसका इस्तेमाल नहीं किया जा सकता लेकिन चॉकलेट, पेस्ट्री, हलवा, केक या अन्य जगह आप इसे प्रयोग कर सकते हैं। इससे हड्डियां भी मजबूत होती हैं।
4 गुड़ - गुड़ को रिफाइंड नहीं किया जाता इसलिए यह आपको सभी पोषक तत्व देता है जिसमें विटामिन और मिनरल्स भी शामिल हैं। चूंकि इसकी तासीर गर्म होती है, इसलिए यह सर्दी और कफ में विशेष फायदा देता है।
5 रॉ हनी - बाजार में मिलने वाले शहद की जगह रॉ हनी यानि कच्चा शहद बेहद फायदेमंद होगा। यह न केवल आपको मिठास देगा, बल्कि वजन कंट्रोल करने में भी मदद करेगा।
: *लिवर की समस्या हो तो इन 5 चीजों को डाइट में कर लें शामिल*
1. कलौंजी का तेल : यह एक एंटीऑक्सीडेंट की तरह काम करता है। इसे हम खासतौर पर शरीर की प्रतिरोधकता बढाने वाला समझ सकते हैं। एंटीऑक्सीडेंट कैंसर से लडते हैं इसके अलावा लिवर की हेल्थ भी कलौंजी से बढ़िया रहेगी। इस तेल के उपयोग से लिवर लेड जैसी धातु को शरीर के बाहर आराम से निकाल देता है।
2. हल्दी : हल्दी का उपयोग भारतीय भोजन में रंग, स्वाद और न्यूट्रिएंट्स के लिए होता है। इसे जादुई चीज़ कहा जाए तो गलत नहीं होगा। इसमें एंटीऑक्सीडेंट, एंटीइंफ्लेमेट्री (सूजन घटाने का), एंटीबैक्टेरियल गुण होते हैं। लिवर एकदम दुरूस्त रहेगा।
3. अदरक : अदरक लिवर को ऐसे तत्व देता है जिससे इसका काम की क्षमता बढ़ जाती है। यह भी एंटीऑक्सीडेंट गुणों का खजाना है। रिसर्च में तब बात साबित हो चुकी है कि अदरक का प्रयोग आपके लिवर को तंदुरूस्त रखेगा।
4. नींबू : नींबू का पेट या पाचन को दुरूस्त करने के लिए कई बार आपके सामने सलाह के रूप में आया होगा। हर दिन की शुरुआत नींबू और गर्म पानी के साथ करने की सलाह दी जाती है। लिवर की क्रियाओं को नींबू जमकर बूस्ट देता है।
5. चुकंदर : खून को हीमोग्लोबिन और आपको हेल्थ की लालिमा देने वाला चुकंदर गुणों का खजाना है। कई बीमारियों से आपकी रक्षा के अलावा चुकंदर आपके लिवर को भी कई गुना अधिक ताकतवर बना देगा
*जले या कटे का निशान*
बहुत बार ये भी देखने को मिलता है की लोग किसी दुर्घटना में कट या जल जाते है, वे इलाज करके जख्म को ठीक तो कर लेते है परन्तु इसका दाग पुरे जीवन भर के लिए रह जाता है | ऐसे में निशान पर नियमित कपूर के तेल के मालिश से दाग को हटाया जा सकता है |
*किचन में लगातार खड़े रहने से हो जाता है पैरों में दर्द, तुरंत राहत देंगे ये घरेलू उपाय*
*नमक -*
आप अपने पैरों के दर्द को नमक की मदद से दूर कर सकते हैं, गर्म पानी से भरे हुए एक टब में नमक मिला दें। इसके बाद आप अपने पैरों को इस पानी में 15 से 20 मिनट के लिए डूबोकर रखें। ऐसा करने से आपके पैरों का दर्द ठीक हो जाएगा।
*सरसों का तेल -*
सरसों के तेल से पैरों की मालिश करने से दर्द दूर होता है। अगर आपके पैरों में दर्द है तो सरसों के तेल से मालिश करने के बाद कुछ देर लेटकर आराम करें। पैरों की मालिश करने से पैरों की मसल्स की जकड़न कम होने के साथ दर्द से भी राहत मिलेगी।
*सेब का सिरका -*
सेब के सिरके की मदद से आप पैरों में दर्द की समस्या दूर कर सकते हैं। लगातर खड़े रहने या बैठे रहने की वजह से पैरों में दर्द होने लगे तो एक टब में गर्म पानी लें। उसमें सेब का सिरका डालकर अपने पैरों को इस पानी में कुछ देर के लिए डुबो दें। इस पानी में पैर डुबोकर रखने से पैरों में दर्द की समस्या दूर होगी।
*स्ट्रेचिंग एक्सरसाइज -*
पैरों में दर्द की समस्या दूर करने के लिए आप स्ट्रेचिंग एक्सरसाइज कर सकते हैं। स्ट्रेचिंग करने के लिए जमीन पर बैठ जाएं। पैरों को सीधा कर लें। फिर पैर की उंगलियों को हाथ से पकड़ें। फिर पैर की उंगलियों को अंदर की तरफ मोड़ें। इसे 2 से 3 बार दोहराएं फिर सामान्य अवस्था में आ जाएं।
*ऐसे और भी अनेक महत्वपूर्ण तथा दैनिक जीवन में उपयोगी टिप्स के लिए हमसे जुड़ने हेतु मैसेज करे।*
.
*जानिए दूध में दालचीनी मिलाकर पीने के 5 अनमोल फायदे*
1 गैस की समस्या से तो आजादी मिलेगी ही, पाचन भी बेहतर हो जाएगा। पाचनतंत्र को सुधारकर आपकी पाचन संबंधी समस्याओं पर रोक लगाएगा दूध के साथ दालचीनी का प्रयोग।
2 नींद नहीं आने की समस्या है, तब भी यह फॉर्मूला आपके लिए फायदेमंद होगा। बस रात को सोने से पहले दालचीनी वाला गर्म दूध पिएं और बेफिक्र होकर चैन की नींद लीजिए।
3 ब्लड शुगर के लेवल को कंट्रोल करने के लिए तो दालचीनी जानी ही जाती है। टाइप-2 डायबिटीज के मरीजों के लिए दूध के साथ इसका सेवन फायदे का सौदा है।
4 तनाव कम करने के साथ ही गठिया एवं हड्डियों की अन्य समस्याएं भी दूर हो सकती हैं, अगर आप दूध के साथ दालचीनी का सेवन करेंगे।
5 और सबसे बढ़िया फायदा आपकी त्वचा पर दिखाई देगा, बेदाग, ग्लोइंग स्किन के रूप में। तो फिर इंतजार किस बात का? आज ही शुरु कीजिए दालचीनी वाले दूध का सेवन।
: *दूध में छुहारे उबालकर खाने के फायदे :*
*दांत और हड्डियाँ :* दूध और छुहारे में कैल्शियम की मात्रा भरपूर होती है। जिससे रोजाना सुबह शाम दो-दो चम्मच इस मिश्रण का सेवन करने से दांत और हड्डियाँ मजबूत होती है।
*आवाज साफ़ ना होना :* अगर आपकी आवाज में भारीपन या आवाज साफ़ नहीं निकलती तो दूध में छुहारे उबालकर उस दूध को ठंडाकर पिए। दूध को पिने के बाद 1 घंटे तक पानी ना पिए। इससे आवाज साफ़ होती है।
*लकवा में फायदा :* लकवा के रोगियों को रोजाना दूध में छुहारे उबालकर सुबह और शाम दो-दो चम्मच सेवन करना चाहिए। इससे उन्हें फायदा मिलता है।
*ताकत बढ़ाये :* अगर आप दुबले-पतले या कमजोर शरीर के है तो रोजाना इस मिश्रण का सेवन जरुर करे। इस मिश्रण का सेवन सुबह, शाम और रात को करे और भोजन समय पर करे। इससे आपके शरीर से कमजोरी दूर होकर शारीर ताकतवर बन जाएगा।
*बवासीर की समस्या से निजात :* रोजाना सुबह शाम 3 छुहारे दूध में उबालकर खाने से बवासीर की समस्या से आराम मिलता है।
*कब्ज :* छुहारे का इस्तेमाल कब्ज से सम्बंधित बीमारियों के इलाज में भी किया जाता है। छुहारे का इस्तेमाल कब्ज में राहत देता है। सुबह-शाम दो छुहारे चबाकर खाएं और फिर गुनगुना पानी पी लें। ऐसा करने से कब्ज दूर होता है।
*कमजोरी दूर करे :* अगर आपके शरीर में कमजोरी हो गयी हो तो उसमे भी छुहारा आपकी मदद कर सकता है। इसके लिए आपको आधा लीटर दूध में पांच छुहारे बीज निकाल कर डाल लेने है और इसे गर्म करना है। जब दूध 300 मिली रह जाए तब इसे निकाल कर मिश्री डाल कर पी लें। इसका लगातार सेवन करने से कमजोरी दूर हो जाती है।
*पेशाब से सम्बंधित समस्याओं में :* जिन लोगो को पेशाब कि समस्या होती है उनके लिए छुहारा बेहद फायदेमंद साबित होता है। आपको 2 छुहारे ऐसे ही रोज खा लेने है। इससे आपको पेशाब से सम्बंधित समस्याओं में आराम मिलेगा।
*हड्डियों और दांतो को मजबूत बनाये :* छुहारे में कैल्शियम होता है जो आपके शरीर कि हड्डियों और दांतो को मजबूत बनाये रखता है।
*शारीरिक दुर्बलता और वज़न बढ़ाए :* जो लोग तंदरुस्त और मोटा होना चाहते हैं उनके लिए छुहारा बेहद फायदेमंद हो सकता है। आपको अपने खान पान में चार छुहारो को शामिल करना होगा। इससे आपके पाचन में सुधार होगा जिससे आपका खाना बेहतर ढंग से पच पायेगा। इसके इस्तेमाल का असर आपको सात दिनों में ही दिखने लगेगा।रात में छुहारे को दूध के साथ उबाल लें। सोने से पहले इसको चबाकर खाएं। इसको लगातार खाने से शारीरिक दुर्बलता दूर होती है और शरीर को मजबूती मिलती है।
*दमा रोग :* सुबह शाम छुहारा खाने से दमा रोग से भी निजात मिलती है।
*घाव होने पर :* अगर शरीर पर कहीं घाव हो गया है तो छुहारे की गुठली को घिसकर इस पर लगाएं। घाव भर जाएगा।
*खून की कमी दूर करे :* रोजाना छुहारा खाने से शरीर में खून भी बढ़ता है। अगर आपके शरीर में खून की कमी है तो छुहारा जरूर खाएं।
*कैल्शियम का ख़ज़ाना :* छुहारे में कैल्शियम अच्छी मात्रा में पाया जाता है इसको नियमित रूप से खाने से हड्डियों की कमजोरी भी दूर होती है।
*शुगर कंट्रोल करे :* छुहारे में से उसकी गुठली निकालकर उसे दिन में 8 से 10 बार चूसें। इससे शुगर से लाभ मिलता है।
: *सेहत और सौंदर्य के लिए बहुत गुणकारी है अश्वगंधा, जानिए 5 फायदे*
*1* इसका पहला फायदा तो ज्यादातर लोग जानते हैं कि यह तनाव को कम करने में बेहद मददगार औषधि है। यह मस्तिष्क की कार्यक्षमता बढ़ाने में भी काफी मददगार है और दिमाग को ठंडा रखने में भी।
*2* अगर आपको नींद न आने की समस्या है और आपकी रात सिर्फ करवटें बदलने में ही निकल जाती है, तो अश्वगंधा आपके लिए एक प्रभावशाली दवा की तरह काम करता है और आप चैन की नींद सो पाते हैं।
*3* अगर आप पित्त प्रकृति के व्यक्ति हैं और आपके बाल असमय सफेद होने के साथ ही झड़ने भी लगे हैं, तो आपको अश्वगंधा का सेवन जरूर करना चाहिए। इससे आपकी समस्या का जरूर समाधान हो जाएगा।
*4* यह बड़ी उम्र के हिसाब से भी बालों में पोषण का एक बेहतरीन जरिया है जो जड़ों तक पोषण देकर बालों को सफेद होने से बचाता है और उन्हें स्वस्थ बनाए रखता है।
*5* बालों की जड़ों यानि स्कैल्प संबंधी समस्याओं में भी यह काफी फायदेमंद है। जड़ों को मजबूती देने के साथ ही यह अन्य समस्याओं जैसे डैंड्रफ आदि से भी बचाता है।
No comments:
Post a Comment