Wednesday, 18 January 2023

मानव तस्करी रोधी इकाई क्षेत्रक मुख्यालय एसएसबी रक्सौल के प्रयास से मानव तस्करी की शिकार नेपाली महिला को जम्मू से करवाया रेस्क्यू।*

🏹
*मानव तस्करी रोधी इकाई क्षेत्रक मुख्यालय एसएसबी रक्सौल के प्रयास से मानव तस्करी की शिकार नेपाली महिला को जम्मू से करवाया रेस्क्यू।* 

 एएचटीयू (क्षेत्रक मुख्यालय) 47वीं वाहिनी रक्सौल से मतोहारी (नेपाल) पुलिस ने मानव तस्करी का शिकार नेपाली महिला का रेस्क्यू करने के लिए सहायता की मांग की थी ।
यह महिला अपने घर से सोने चांदी रुपया ले कर जुलाई 2022 से गायब थी तथा इसे रेस्क्यू करने के लिए नेपाल पुलिस और भारत पुलिस ने पहले तीन चार प्रयास कर लिए किंतु सफलता नहीं मिली थी। 

 नेपाली महिला को एक व्यक्ति ने इंस्टाग्राम पर दोस्ती की और उसे खूब रुपया कमाने के सपने दिखाये, महिला झांसे में आ गई। व्यक्ति महिला को नेपाल से भारत में ले आया। 

नेपाल पुलिस व महिला के पति ने एएचटीयू (क्षे.मु) एसएसबी से संपर्क किया और पीड़ित महिला को वापस लाने के लिए प्रार्थना की तथा  कहा कि उसकी पत्नी ने इंस्टाग्राम के मैसेंजर में रो रो कर कहा है कि उसे यहाँ से बचा कर ले जाओ। 
किंतु वह ये नही बता पा रही थी कि वह भारत में किस स्थान में है।

पति द्वारा तीन भारतीय मोबाईल नम्बर दिये गए थे जोकि हमेशा बंद ही रहते थे किंतु एक नम्बर 98xxxxxx63 ऑन मिला तो उसकी लोकेशन ली गयी, यह तारानगर (कठुआ जम्मू) की निकली तथा इंस्पेक्टर मनोज कु शर्मा ने उस क्षेत्र में अपने एक सोर्स से सम्पर्क कर उस स्थान की रेकी करवाई तो उसने सूचना दी कि एक नेपाली महिला एक मकान मे देखी गयी गई है। 

इंस्पेक्टर मनोज कुमार शर्मा ने महिला के पति और पिताजी को जम्मू जाने के लिए कहा जिससे  किसी प्रकार का भाषा अवरोध ना हो। 

मिशन मुक्ति फाउंडेशन एनजीओ और जम्मू पुलिस ने इस रेस्क्यू ऑप्रेशन को किया । जिससे एक पीड़ित महिला अपने परिवार से मिल सकी। वीरेंद्र सिंह डाइरेक्टर (MMF)ने कहा कि हम मानव तस्करी रोकथाम के लिए प्रयासरथ रहेंगे। 

परिवार लोगों को विश्वास नही हो रहा था  कि 06 माह बाद नेपाल कि महिला वापस आ पायेगी किंतु मानव तस्करी रोधी इकाई क्षेत्रक मुख्यालय के इंस्पेक्टर मनोज कुमार शर्मा के कारण यह संभव हो ही गया। पूरा परिवार मे खुशी की लहर है। 
इस पूरे रेस्क्यू ऑप्रेशन पर इंस्पेक्टर मनोज कुमार शर्मा ने पकड़ बना कर रखी जिससे कोई समस्या आने पर त्वरित कार्यवाही की जा सके।

No comments:

Post a Comment