Friday, 20 January 2023

अपना दल कार्यालय पर बिजनौर जिला बार एसोसिएशन के अध्यक्ष पद के उमीदवार अधिवक्ता एस के बबली को मिला भरपूर समर्थन , (स्योहारा,डॉ०उस्मान ज़ैदी) स्टेशन रोड

अपना दल कार्यालय पर बिजनौर जिला बार एसोसिएशन के अध्यक्ष पद के उमीदवार  अधिवक्ता एस के बबली को मिला भरपूर समर्थन  , (स्योहारा,डॉ०उस्मान ज़ैदी)  स्टेशन रोड स्थित अपना दल के ज़ोन सह प्रभारी एवं जिला बार एसोसिएशन के सदस्य अधिवक्ता अनुराग भटनागर के कार्यालय पर 5 बार के  बिजनौर जिला बार एसोसिएशन के अध्यक्ष रह चुके जो अपने आप में एक नजीर है! एस के बबली का सम्मान फूल माला बनाकर एवं भव्य स्वागत किया गया ,अध्यक्ष पद के चुनाव के मैदान मैं हैं अपना दल के ज़ोन सह प्रभारी अधिवक्ता  अनुराग भटनागर ने एडवोकेट  एस के बबली को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया!तथा अपना दल का पूर्ण समर्थन बबली को देने का वादा किया जिसमे अधिवक्ता महफूज़ चौधरी , जिला बार एसोसिएशन जनपद बिजनौर के सदस्य अधिवक्ता शाकिर उर रहमान चौधरी ( ठाकुर ) , अधिवक्ता शुभम कौशिक , अधिवक्ता विश्वनाथ शर्मा , अधिवक्ता शमशाद सैफी , अधिवक्ता अदनान शेख  आदि अधिवक्ताओं ने अपना अपना समर्थन देने को कहा इस दौरान  बिजनौर जिला बार एसोसिएशन के अध्यक्ष पद दावेदार  एस के  बबली ने कहा वह अधिवक्ताओं के हितों की रक्षा के लिए सदैव तत्पर रहूँगा तथा समस्त जनपद के अधिवक्ताओं की हर संभव लीगल मदद हेतु अथक प्रयास जारी रहेंगे!अधिवक्ताओं की एकता और अखंडता बनाये रखने पर पुरजोर बल दिया!  जिला बार  एसोसिएशन के सदस्य अधिवक्ता अनुराग भटनागर ने अपने सम्बोधन में कहा कि अधिवक्ता एस के बबली पांच बार जिला बार एसोसिएशन के अध्यक्ष पद पर रहकर एक कीर्तिमान स्थापित किया है! जो जनपद बिजनौर में  एक मिसाल है! जिनकी एक पहचान व स्थान है! हम जिला बार एसोसिएशन के अध्यक्ष बनाने का संकल्प लेते हैं! अपना दल के ज़ोन प्रभारी एडवोकेट शैलेन्द्र चौधरी ने अपने सम्बोधन में कहा कि एस के बबली की जीत सुनिश्चित मानी जा रही है! और अपना दल का पूर्ण समर्थन तन मन धन से एस के बबली के साथ है!अधिवक्ता शारिक उर रहमान चौधरी ( ठाकुर ) ने कहा की  एस के बबली ही एक अनुभवी और योग्य  व्यक्ति हैं! और इनको  ही जिला बार का अध्यक्ष बनाये जाने पर हमे गौरव प्रदान होता है! इस बार फिर से एसके बबली जिला बार एसोसिएशन के अध्यक्ष बनने में स्वयं सक्षम है!

No comments:

Post a Comment