Saturday, 21 January 2023

देवबंद इंस्पेक्टर को केस दर्ज कर आख्या देने को कहा* सहारनपुर, देवबंद के थितकी गांव में हुई मुठभेड़ में हुई जिशान की मौत

*देवबंद इंस्पेक्टर को केस दर्ज कर आख्या देने को कहा*
 
सहारनपुर, देवबंद के थितकी गांव में हुई मुठभेड़ में हुई जिशान की मौत के मामले में पुलिसकर्मियों की मुश्किलें बढ़ गई है। इस मामले की सुनवाई करते हुए सीजेएम कोर्ट ने दरोगा ओमवीर सिंह, दरोगा यशपाल सिंह, दरोगा असगर अली, हैड कांस्टेबल सुखपाल सिंह, हैड कांस्टेबल कुंवर भरत, प्रमोद कुमर, विपिन कुकार, रिटायर्ड कांस्टेबल राजवीर सिंह, रिटायर्ड कांसटेबल देवेंद्र, कांस्टेबल नीतू यादव व रिटायर्ड कांस्टेबल ब्रजेश कुमार के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज करने के आदेश दिए हैं।

पुलिस का दावा पुलिस का दावा है कि गोकशी की सूचना पर पुलिस थितकी गांव के जंगल में पहुंची थी। वहां मुठभेड़ के दौरान जीशान को गोली लगी थी। पुलिस का कहना है कि जीशान को उसकी के साथियों कीगोली लगी थी। मुठभेड़ में छह लोगों को गिरफ्तार किया गया था। जबकि, जीशान की उपचार के दौरान मौत हो गई थी।

हाईकोर्ट तक पहुंचा था मामला देबवंद के थितकी गांव में हुई मुठभेड़ का मामला हाईकोर्ट तक पहुंचा था। अफरोज ने हाईकोर्ट में याचिका दाखिल की थी। इसके बाद हाईकोर्ट ने सीजेएम कोर्ट से इस मामले को जल्द निस्तारित करने के आदेश दिए गए थे।

मानवाधिकार आयोग में भी दर्ज की थी शिकायत मुठभेड़ में हुई जीशान की मौत पर परिजनों ने पहले दिन से ही सवाल उठाने शुरू कर दिया थे। परिजनों ने इस मामले की शिकायत मानवाधिकार आयोग में भी की थी। अभी इस मामले की जांच चल रही है।

No comments:

Post a Comment