Wednesday, 15 February 2023

नगर चन्दौसी में अपर जिलाधिकारी महोदय ने 17-18 फरवरी को मनाए जाने वाले महाशिवरात्रि पर्व और शिव बारात को लेकर बारात मार्ग का निरीक्षण किया। जलनिगम और पालिका अधिकारियों को इस पर्व के आयोजन को लेकर दिशा निर्देश दिए।

प्रेस विज्ञप्ति:-

नगर चन्दौसी में अपर जिलाधिकारी महोदय ने 17-18 फरवरी को मनाए जाने वाले महाशिवरात्रि पर्व और शिव बारात को लेकर बारात मार्ग का निरीक्षण किया। जलनिगम और पालिका अधिकारियों को इस पर्व के आयोजन को लेकर दिशा निर्देश दिए।
आज अपर जिलाधिकारी  शिवरात्रि पर्व को लेकर खुर्जा गेट पहुंचे और शिव बारात मार्ग का निरीक्षण किया, जहां कावड़ सेवा समिति के उपाध्यक्ष तरुण नीरज ने शिव बारात मार्ग की सड़को और खुले पड़े मैनहॉल से शिव भक्तों को होने वाली परेशानी से अवगत कराया। व्यापारी नेता अनुज वार्ष्णेय अन्नू और शुभम अग्रवाल ने नगर की प्रमुख समस्याओं से अवगत कराया। अपर जिलाधिकारी ने जल निगम के सहायक अभियंता और पालिका के कार्यवाहक अधिशासी अधिकारी को शिव बारात मार्ग पर आने वाली सभी समस्याओं को तत्काल दूर करने के आदेश दिए। साथ ही कहा कि आप खुद मौजूद रहकर कार्य कराए और मुझे सूचित करे। नगर की अन्य समस्याओं को लेकर उन्होंने जल्द ही सुधार का आश्वासन दिया और कहा कि पालिका के बड़े बकाएदारों को नोटिस देकर उनके नाम सूचना पट पर लगाए जाएंगे। नगरवासियों से अपील की कि वो पालिका के हाउसटैक्स और वाटरटैक्स का नियमित भुगतान करें।
इस दौरान सहायक अभियंता जलनिगम देवेंद्र सिंह, अवर अभियंता पालिका के० के० अग्रवाल, अभियंता लक्ष्मी प्रसाद, अवनेश गुप्ता, चंद्रमोहन, तरुण नीरज, अनुज वार्ष्णेय, शुभम अग्रवाल, देवेंद्र मोनू, अनुराग गर्ग, विनोद प्रिंस, डी०के०, मदन लाल, निशान्त शर्मा आदि लोग रहे।

No comments:

Post a Comment