*जालोर में खुलेगा रिको ऑफिस: मुख्यमंत्री ने की नई घोषणाएं, आहोर को मिला सीओ कार्यालय..!!*
मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने बजट रिप्लाई घोषणा में गुरुवार को जालोर जिले के लिए कई बड़ी सौगातें दी है। सबसे पहले पुलिस विभाग के लिए जालोर से आहोर को सर्किल के रूप में अलग कर दिया गया है। अब आहोर के लिए पुलिस उप अधीक्षक अलग बैठेंगे। उद्यमियों एवं निवेशकों को सुविधा प्रदान करने के लिए जालोर में RIICO का इकाई कार्यालय स्थापित किया जाएगा। वहीं, सरकार ने जालोर जिला मुख्यालय पर किले की रोड के लिए 27 करोड़ की स्वीकृति जारी की है। मुख्यमंत्री ने बजट रिप्लाई में आहोर विधानसभा क्षेत्र के ऊण में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र की घोषणा की है।
साथ ही बागरा व बागोड़ा पीएचसी को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में क्रमोन्नत की घोषणा की है। इसी प्रकार आहोर मुख्यालय से खारा जोगावा शंखवाली चुण्डा निम्बला तक 25 किलोमीटर की सड़क के लिए 15 करोड़ रुपए की स्वीकृति जारी की है।
पांचवां वृत बनेगा आहोर
अभी तक जालोर जिले में जालोर, भीनमाल, सांचौर व रानीवाड़ा चार पुलिस सर्किल थे। तीनों के अलावा जालोर पुलिस सर्किल में आठ थाने होने से डीवाईएसपी के लिए कार्य क्षमता का बोझ बढ़ रहा था। इसलिए आहोर में काफी समय से मांग चल रही थी। अब आहोर को वृताधिकारी कार्यालय मिलने से जिले की हर विधानसभा मुख्यालय पर पुलिस सर्किल स्थापित हो गया है। सांचौर में अतिरक्त पुलिस अधीक्षक कार्यालय है। वहीं, प्रशासनिक लहजे से बजट में भीनमाल को अतिरिक्त जिला कलेक्टर कार्यालय भी दिया है।
No comments:
Post a Comment