Friday, 17 February 2023

प्रयास करो तमाशा मत देखो🔻

 *🔻प्रयास करो तमाशा मत देखो🔻* 

एक गाँव में आग लग गई। आग बढ़ती जा रही थी और गाँव वाले अपनी जान बचाने हेतु इधर-उधर भाग रहे थे। एक चिड़िया ने यह दृश्य देखा और अपनी चोंच में पानी भरकर आग बुझाने का प्रयास करने लगी। वो बार-बार अपनी चोंच में पानी लाती और आग पर डालती। जब गाँव वालों ने चिड़िया को आग पर पानी डालते देखा तो उनमें भी जोश आ गया और बोले कि अगर ये चिड़िया प्रयास कर रही है तो हम क्यों नहीं कर सकते। सबने प्रयास किया और आग बुझ गई।

ये सब एक कौआ देख रहा था। उसने चिड़िया से कहा कि तेरे पानी डालने से कुछ होना तो था नहीं, फिर तू ये क्यों कर रही थी?

चिड़िया बोली, मेरे पानी डालने से कुछ हुआ या नहीं हुआ लेकिन मुझे गर्व है कि जब भी इस आग की बात होगी तो मेरी गिनती आग बुझाने वालों तेरी तरह तमाशा देखने वालों में नहीं।

1.किसी की कही बात से तकलीफ पहुंची? जवाब नही दे पाये? मन में विश्वास पूर्व मुस्कुराए और दोहराएं सबका दिन आता है, आज इसका है कभी मेरा होगा।

2.अन्याय हुआ? हा' हो गया। अब क्या सोच सोच के शरीर को गलाएं ? और तकलीफ पाएँ? नहीं अभी तो जिंदगी बाकी है बहुत कुछ देखना है यह सोचकर आगे बढ़ जाएं।

3.अपनी भावनाओं के खुद साक्षी बने। खुद से मन में सवाल जवाब करें। जैसे अगर दुःखी हैं तो कहे "हाँ ठीक है", हमेशा मनचाहा मिला है किसी को कभी? ऐसा तो है नहीं कि दुनिया में पहली बार अपने साथ हुआ है, आज अपना नम्बर था अब शांत हो जा!

4.दुनिया को चलचित्र की भाति देखें । पाएंगे कि कैसे कुछ लोग छोटी-छोटी बातों पर खुश हो जाते हैं। कुछ लोग छोटी-छोटी बातों पर तुनक जाते हैं। उनकी भावनाएं उनसे कैसे-कैसे प्रतिक्रियाएं करा रही हैं। जितना दूसरों को समझेंगे उतना खुद को जानते जाएंगे।

5.खुद को ज्यादा गंभीरता से ना लें मर जाएंगे एक दिन आप,जाने का दिन तय नहीं है,आपको कभी किसी के अचानक से जाने की खबर मिली है, तो 1 दिन आप की भी खबर अचानक से आएगी। इसलिए छोटी छोटी चीजों में खुशियां ढूँढे!

︘︘︘︘︘︘︘︘︘︘︘︘︘︘︘︘

No comments:

Post a Comment