Tuesday, 7 February 2023

मुस्तफा हसन कानपुर ब्रेकिंग। सपा विधायक इरफान सोलंकी पर एक और आरोप लगाया गया है। चकेरी के अहिरवां शिव शंकरपुरम निवासी रिटायर्ड एयरफोर्स कर्मी की पत्नी सरिता सिंह ने इरफान पर साथियों संग मिलकर उनकी चूना मिल पर कब्जा करने का आरोप लगाया है।

मुस्तफा हसन कानपुर ब्रेकिंग। सपा विधायक इरफान सोलंकी पर एक और आरोप लगाया गया है। 

चकेरी के अहिरवां शिव शंकरपुरम निवासी रिटायर्ड एयरफोर्स कर्मी की पत्नी सरिता सिंह ने इरफान पर साथियों संग मिलकर उनकी चूना मिल पर कब्जा करने का आरोप लगाया है। 

उन्होंने सोमवार को पुलिस कमिश्नर बीपी जोगदंड से न्याय की गुहार लगाई है। पुलिस कमिश्नर ने एसीपी कैंट को जांच कर कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। सरिता सिंह ने बताया कि उनकी पति की कुछ साल पहले बीमारी से मौत हो गई थी।

 डिप्टी पड़ाव रेलवे लाइन के पास उनकी पैतृक जमीन है। जिसमें 1477 गज में चूना मिल थी। उनके परिवार का यह पुश्तैनी काम था। आरोप है कि वर्ष 2021 में इरफान ने अपने पार्टनर अंकित जैन व साथियों संग मिलकर फैक्टरी पर कब्जा कर लिया था।

 फर्जी दस्तावेज बनाकर मिल पर अपना ताला लगा दिया था। साथ ही 60 लाख कीमत की मशीनरी तक बेच डाली थी। 

पुलिस कमिश्नर ने बताया कि इरफान और उनके सहयोगियों की अब तक 27 संपत्तियां चिह्नित कर ली गई हैं। जिनकी कीमत 150 करोड़ से अधिक की आंकी गई हैं। 

ये संपत्तियां शहर के कोतवाली, ग्वालटोली, चमनगंज, जाजमऊ, चकेरी के अलावा आसपास के जिलों में भी हैं।

No comments:

Post a Comment