Sunday, 10 May 2026

आज जनपद न्यायालय जौनपुर में प्रशासनिक न्यायाधीश न्यायमूर्ति ‌ नीरज तिवारी का आगमन हुआ

आज जनपद न्यायालय जौनपुर में प्रशासनिक न्यायाधीश न्यायमूर्ति ‌ नीरज तिवारी का आगमन हुआ इस अवसर पर जनपद न्यायाधीश सुशील कुमार शशि ‌ प्रधान जज पारिवारिक न्यायालय ‌ ‌ प्रीति श्रीवास्तव न्यायाधीश स्थाई लोक अदालत ‌ लालचंद्र गुप्ता ‌ अध्यक्ष ‌ मोटर एक्सीडेंट क्लेम ट्रिब्यूनल मनोज कुमार अग्रवाल नोडल अधिकारी अपर जिला जज रंजीत कुमार ‌ सचिव सुशील कुमार सिंह सहित सभी न्यायाधीश ‌ जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक जौनपुर लीगल एड डिफेंस सिस्टम ‌ जनपद न्यायालय जौनपुर के अनिल कुमार सिंह डॉ दिलीप कुमार सिंह अनुराग चौधरी और प्रकाश तिवारी ‌ अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष सुभाष चंद्र यादव एवं मंत्री रण बहादुर यादव ‌बैंक  ‌ सहायक श्रमायुक्तके अधिकारी न्यायालय के कर्मचारीगण और बड़ी संख्या में वादकारीगण ‌ मीडियाकर्मी उपस्थित रहे।

सर्वप्रथम प्रशासनिक  न्यायमूर्ति नीरज तिवारी का स्वागत करके सरस्वती वंदना एवं दीप प्रज्ज्वलन ‌ का कार्यक्रम माननीय न्यामूर्ति के द्वारा किया गया इसी क्रम में नेहरू बालोद्यान की छात्राओं द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं स्वागत गीत प्रस्तुत किया गया। 

प्रशासनिक न्यायमूर्ति ‌ नीरज तिवारीको बैंक के अधिकारियों द्वारा स्मृति चिन्ह और पुष्प गुच्छ शाल  एवं पादप प्रदान ‌ करके उनको सम्मानित किया गया।‌ इसके अतिरिक्त मंचासीन जनपद न्यायाधीश जिलाधिकारी पुलिस अधीक्षक अध्यक्ष अधिवक्ता संघ एवं अध्यक्ष मोटर एक्सीडेंट  क्लेम ट्रिब्यूनल प्रधान जज पारिवारिक न्यायालय को भी पुष्प गुच्छ और पौधे देकर सम्मानित किया गया।इसी क्रम में 5 पैरा लीगल वॉलिंटियर्स ‌ को सम्मानित किया गया और ‌ उल्लेखनीय कार्य करने वाले श्रमिकों एवं विकलांग व्यक्तियों का सम्मानित करके उन्हें व्हील चेयर सिलाई मशीन इत्यादि प्रदान किया गया।
इस अवसर पर सिविल क्रिमिनल बैंक बीमा एन आई एक्ट राजस्व प्रीलिटिगेशन एवं पारिवारिक वादों का हजारों की संख्या में निस्तारण करके करोड़ों रूपयो की क्षतिपूर्ति एवं प्रतिकर पीड़ित पक्षकारों को दिलाया गया। 

जनपद न्यायाधीश जौनपुर के द्वारा लोक अदालत के संबंध में विवरण प्रस्तुत किया गया और इसी क्रम में उपस्थित समस्त लोगों को न्यायमूर्ति नीरज तिवारी द्वारा संबोधित करते हुए आशीर्वचन दिया गया ‌ कार्यक्रम का संचालन पूर्ण कालिक सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण  ‌ सुशील कुमार सिंह के द्वारा किया गया

No comments:

Post a Comment